Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Gurugram Gang Rape : होटल में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 10वीं क्लास की छात्रा के साथ होटल रूम में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वालों में दो उसके दोस्त और तीन अन्य लोग शामिल है।

02:43 PM Nov 02, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 10वीं क्लास की छात्रा के साथ होटल रूम में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वालों में दो उसके दोस्त और तीन अन्य लोग शामिल है।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 10वीं क्लास की छात्रा के साथ होटल रूम में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वालों में दो उसके दोस्त और तीन अन्य लोग शामिल है। मामले में 5 में से अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
Advertisement
30 अक्टूबर को सेक्टर 9-A  पुलिस स्टेशन में पीड़िता की मां की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया था। बीते शनिवार को हुई घटना के बारे में पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि घटना के पांच आरोपियों में से दो को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 14 वर्षीय पीड़िता की मां की ओर से दर्ज करायी गई शिकायत के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उसकी बेटी घर से निकली थी।
पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने सोचा कि शायद उसकी बेटी पास के पार्क में टहलने गई होगी। लेकिन, जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो हमने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह करीब 10 बजे मेरी बेटी घर के पास मिली।
आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
पुलिस ने कहा कि यह पूछे जाने पर कि वह पूरी रात कहां थी, किशोरी ने अपनी मां से कहा कि उसे उसके दो दोस्त एक बाइक पर एक होटल में ले गए जहां दो युवकों और तीन अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने उसे घटना के बारे में किसी से बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की।
Advertisement
Next Article