Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Gurugram: 500 अवैध इमारतों को तोड़ने का जारी नोटिस, छह महीने बाद भी नहीं लिया कोई एक्शन, जानिए क्या है वजह?

10:14 AM Sep 19, 2023 IST | NAMITA DIXIT

Gurugram: बड़े ही जोरों से गुरुग्राम में अवैध निर्माणों का काम चल रहा है। बता दें बीते छह माह में निगम के दायरे में करीब एक हजार से ज्यादा इमारतें निगम से बिना नक्शा पास करवाए इनमें अवैध निर्माण जारी है। निगम अधिकारियों ने चारों जोन में बीते छह माह में 500 से ज्यादा अवैध इमारतों को तोड़ने के नोटिस जारी हो चुके हैं लेकिन निगम द्वारा एक भी अवैध इमारत नहीं गिराई गई।

280 से ज्यादा अवैध इमारतों को तोड़ने के नोटिस जारी किए जा चुके

आपको बता दें निगम के चारों जोन में अवैध तरीके से बहुमंजिला इमारतें बनाई जा रही हैं। इससे निगम के राजस्व को नुकसान होने के साथ-साथ शहर की सूरत बिगाड़ी जा रही है। शिकायकर्ता का आरोप है कि शहर में अवैध निर्माणों को खेल निगम अधिकारियों की मिलीभगत से ही चल रहा है। इसकी विजिलेंस जांच करवाई जाए तो बड़ा गड़बड़झाला सामने आ सकता है।शिकायकर्ता बलवान सिंह ने बताया कि नगर निगम के जोन-1 में सबसे ज्यादा अवैध निर्माणों का खेल चल रहा है। यहां बीते छह माह में निगम ने अवैध निर्माण करने वाले 260 लोगों को कारण बताओ नेाटिस जारी किया जा चुका है और 280 से ज्यादा अवैध इमारतों को तोड़ने के नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

सिर्फ दो से तीन बार तोड़फोड़ अभियान चलाया गया

दरअसल, आरोप है कि जब भवन तोड़ने का नोटिस पुराना हो जाता है तो दोबारा से नया नोटिस निकाल दिया जाता है। अवैध निर्माणों को पूरा करवाने के लिए निगम के कर्मचारी तीन लाख रुपये प्रति लैंटर के हिसाब से ठेका लेते हैं। जोन-1 में बीते छह में सिर्फ दो से तीन बार तोड़फोड़ अभियान चलाया गया, जहां तोड़फोड़ की गई है वह भवन भी अब बनकर तैयार हो गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Next Article