गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 'कबीर सिंह' को हेलमेट पहनाया, ट्वीट में कहा- 'जब खुद बचोगे, तभी..'
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह पिछले साल जून में रिलीज हुई थी। आज भी यह फिल्म किसी भी वजह से सुर्खियों में आ जाती है।
11:33 AM Feb 06, 2020 IST | Desk Team
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह पिछले साल जून में रिलीज हुई थी। आज भी यह फिल्म किसी भी वजह से सुर्खियों में आ जाती है। एक बार फिर से यह फिल्स चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने इस फिल्म को लेकर एक ट्वीट कर दिया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जागरुक करने के लिए यह मीम उन्होंने शेयर किया है। यूजर्स को गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का यह ट्वीट बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह आते ही वायरल हो गया है।
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर बीते पांच फरवरी बुधवार को एक पोस्ट किया था। फिल्म कबीर सिंह का एक सीन इस पोस्ट में है। शाहिद कपूर इस सीन में बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस पोस्ट को एडिट किया गया है और शाहिद कपूर को हेलमेट पहनाया है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, बाइक चलाते हुए हमेशा हेलमेट लगाएं।
Advertisement
इस मीम को शेयर करने के साथ ही गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने कैप्शन में लिखा, जब खुद बचोगे,तभी प्रीती को बचा पाओगे। इस मीम में शाहिद कपूर और कियारा आउवाणी को भी गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने टैग किया। फिल्म कबीर सिंह के इस सीन में शाहिद कपूर बहुत गुस्से में बाइक चलाते हुए प्रीति के हॉस्टल में मदद करने के लिए जा रहे थे।
यूजर्स ने की गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की जमकर सराहना
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का यह पोस्ट हो रहा है। साथ ही गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की क्रिएटिविटी को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। कई बेहतरीन पोस्ट गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने पोस्ट किए हैं।
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह 21 जून 2019 को सिनेमाघरों में आई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थे। संदीप रेड्डी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का फिल्म कबीर सिंह हिंदी रीमेक थी। साल 2017 में अर्जुन रेड्डी रिलीज हुई थ्ज्ञी। संदीप रेड्डी ने ही अर्जुन रेड्डी का निर्देशन किया था।
Advertisement