Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP : विवाद में बीच-बचाव के लिए आई फौजी की गर्भवती पत्नी से मारपीट, दुष्कर्म की दी धमकी

आरोपियों ने गर्भवती महिला को बलात्कार की धमकी देते हुए उसके कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की।

11:27 AM Mar 23, 2022 IST | Desk Team

आरोपियों ने गर्भवती महिला को बलात्कार की धमकी देते हुए उसके कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आपसी विवाद के दौरान बीच-बचाव के लिए आगे आई फौजी की गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गर्भवती महिला को बलात्कार की धमकी देते हुए उसके कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की।
Advertisement
जानकारी के अनुसार, जीवाजीगंज इलाके में रहने वाली युवती अपने भाई के घर बहोड़ापुर के सिंधिया नगर आई थी। भाई का अपने पड़ोस में रहने वाले सालों से विवाद हुआ तो गर्भवती फौजी की पत्नी बीच बचाव के लिए पहुंची। इस पर आरोपियों ने उस महिला की ही पिटाई कर दी। 

UP : कुशीनगर में चार बच्चों की मौत, घर के बाहर रखी टॉफी खाने से गई जान

महिला का आरेाप है कि जब वह बीच-बचाव के लिए पहुंची तो आरोपियों ने सड़क पर ही उसके साथ मारपीट की और पेट पर भी लात मारी। कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की गई। किसी तरह उसने अपना बचाव किया। इतना ही नहीं आरेापियों ने दुष्कर्म करने की भी धमकी दी।
नगर पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह का कहना है कि दो पक्षों के बीच विवाद की शिकायत पुलिस के पास आई है, इस पर दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
Advertisement
Next Article