Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ह. पुलिस में की जाएगी 12000 नई भर्ती

NULL

12:34 PM Oct 22, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस महानिदेशक बीएस सिंधु ने कहा कि हरियाणा पुलिस में 12,000 नई भर्तियां की जाएगी। हरियाणा पुलिस महानिदेशक बीएस सिंधु व पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आज नग्गल मोंगीनंद स्थित पुलिस लाइन में पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। श्री सिंधु ने कहा कि सरकार द्वारा पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए अनेक गतिविधिया चलाई जा रही है। पुलिस मुलाजिमों के लिए आवास की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ नए पुलिस स्टेशन व पुलिस चौकियों का निर्माण करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस में नई भर्ती होने के पश्चात पुलिस कर्मियों को सिस्टम अनुसार छुट्टियां प्रदान की जाएगी। गत दो महीने में प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयम के साथ शांति बनाए रखने में जो योगदान दिया है, वह सहरानीय है। उन्होंने कहा कि आज से 55 वर्ष पूर्व इस दिन केंद्रीय सुरक्षा पुलिस बल के दस बहादुर जवानों ने आत्मसमर्पण करने की वजाय मृत्यु को चुना।

उन्होंने चीनी आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया और देश के लिए अपना सर्वोच्चय बलिदान दिया। हर वर्ष हम सभी उनके बलिदान को याद करते हुए इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सीमाओं की सुरक्षा के साथ साथ आंतरिक मामलों पर भी नजर रखनी पड़ती है ताकि देश के अंदर और हमारी सीमाओं पर शांति बनी रहे। इस संवेदनशील कार्य को सफल बनाने में सेना के साथ-साथ सभी राज्यों की पुलिस और दूसरे अर्थसैनिक बलों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है।

(आहूजा)

Advertisement
Advertisement
Next Article