For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अनजाने में भी न करें ये तीन गलतियां, जवानी में सफेद हो जाएंगे आपके बाल

11:29 AM Mar 13, 2024 IST | Aastha Paswan
अनजाने में भी न करें ये तीन गलतियां  जवानी में सफेद हो जाएंगे आपके बाल

Hair Care: आज के समय हेयर फॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं कई लोग सफेद बालों से परेशान है। अगर आप भी ग्रे हेयर की समस्या की जूझ रहे हैं आज हम इसके पीछे का कारण आपको बताएंगे. बालों से जुड़ी ऐसी गलतियां हैं जो अक्सर आप कर बैठते हैं।

Highlights

  • कम उम्र में पक रहे है बाल
  • खराब लाइफस्टाइल से बाल सफेद
  • बालों की सुरक्षा जरूरी

आजकल कम उम्र के लोगों के बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं। सफेद बाल देखते ही लोगों के मन में ख्याल आता है कि व्यक्ति की उम्र हो गई है। लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण 20-25 साल के बच्चों के बाल भी सफेद हो रहे हैं। दरअसल, बालों से जुड़ी कई ऐसी छोटी-मोटी गलतियां होती हैं जो बालों के सफेद होने का कारण बनती है। आप किस प्रोडक्ट्स का बालों पर इस्तेमाल करते हैं यह भी गलती से बाल सफेद हो सकते हैं।

बालों में तेल न लगाना

बालों में तेल न लगाना एक सबसे कारण है समय से पहले सफेद हो रहे बालों से जुड़ी गलतियां। अगर आपके स्कैल्प को सही मात्रा में पोषण नहीं मिलेगा और जरूरत से ज्यादा आपका स्कैल्प ड्राई हो जाएगा तो बाल तेजी में सफेद होंगे। ऐसी स्थिति में बालों को हेल्दी और काला बनाने के लिए जरूरी है कि आप कम से कम हफ्ते में एक बार तेल जरूर लगाएं।

अधिक स्ट्रेस लेना

आजकल की भागदौड़ भरी और एक-दूसरे से हर रेस में आगे निकलने की जिद्द तनाव का कारण बन जाती है। जरूरत से ज्यादा तनाव (Stress) या एंजाइटी बालों को सफेद बनाने लगते हैं। अगर आप भी हर छोटी बात पर तनाव लेते हैं और आपके बाल भी सफेद होते दिखने लगे हैं तो हो सकता है यह तनाव ही आपकी परेशानी की जड़ हो।

केमिकल वाले प्रोडक्ट्स

केमिकल वाले प्रोडक्ट्स बिना किसी दोराय बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। इन केमिकल्स से ना सिर्फ बालों के झड़ने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं, बल्कि इनसे बाल सफेद होना भी शुरू हो सकता है।

इस तरह करें बचाव

  • सिर पर अगर कम बाल सफेद हैं तो हफ्ते में 2 बार नारियल तेल जरूर लगाएं। इसमें आप करी पत्ता या मेथी के दाने मिलाकर लगाएंगे तो इसका असर ज्यादा दिखेगा।
  • अपने डाइट को पोषण से भरपूर रखें। यह आपके बालों को अंदर से मजबूत बनाता है।

  • कोशिश करें कि बालों को ज्यादा देर तक धूप में न रखें, इससे भी बाल पक सकते हैं।
  • डाइट में Vitamin-C से भरपूर आंवले का जूस पिएं। यह सफेद बालों को काला बनाने में मदद करती है।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×