Hair Care Tips: नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कपूर, दूर होंगी ये परेशानियां
नारियल तेल और कपूर से बालों की देखभाल के अद्भुत फायदे
10:35 AM Apr 24, 2025 IST | Neha Singh
Advertisement
आजकल बाल झड़ने की समस्या आम हो गई है
लोग इस समस्या से परेशान हैं और नए-नए तरीके अपनाते हैं
इसी तरह सदियों से लोग नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों पर लगाते आ रहे हैं
नारियल तेल में कपूर मिलाकर त्वचा और बालों पर लगाने से फायदा होता है
आइए जानते हैं कि नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों पर क्यों लगाते हैं
कपूर में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो बालों से रूसी को आसानी से दूर करता है
नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से स्कैल्प पर रक्त संचार बेहतर होता है
इसे लगाने से बालों में जूं नहीं पड़ती, इसे रोजाना लगाने से सफेद बालों की समस्या से बचा जा सकता है
Advertisement