Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Haj Yatra 2024: हज यात्रा के लिए 285 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, जानिए हज परमिट के बारे में सब कुछ

02:44 AM May 09, 2024 IST | Shivam Kumar Jha

Pilgrim's Progress : हज यात्रा 2024 के लिए यात्रियों का पहला जत्था दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मदीना के लिए रवाना हो गया। इस दल में 285 श्रद्धालु शामिल हैं। दिल्ली राज्य हज समिति की ओर से सभी हजयात्रियों को शुभकामनाएं दी गई हैं।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/05/haj-yatra-1.mp4
Advertisement

दरसल, इस साल हज कोटा के तहत कुल 1,75,025 भारतीय हज यात्री सऊदी अरब जाएंगे। इसी क्रम में आज 285 श्रद्धालु हज के लिए रावण हुए हैं। दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा कि आज, हज 2024 की पहली उड़ान 285 यात्रियों के साथ सुबह 2.20 बजे मदीना के लिए रवाना होगी। मैं उन सभी को बधाई देती हूं।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/05/haj-chairman.mp4

विदेश मंत्रालय (एमईए) के सचिव मुक्तेश के परदेशी ने बुधवार को सऊदी अरब की अपनी हाल ही में संपन्न आधिकारिक यात्रा के दौरान हज 2024 यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए अपने कई मंत्रियों के साथ कई बैठकें भी कीं। साथ ही विदेश मंत्रालय के सचिव उप हज मंत्री अब्दुल फत्ताह मशात ने तीर्थयात्रियों के कल्याण और आराम के उद्देश्य से साजो-सामान व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के विकास पर चर्चा की।

इससे पहले हज और उमराह मंत्रालय ने कहा था कि सभी हाजियों के पास Nusuk हज प्लेटफॉर्म से लिया गया हज परमिट होना जरूरी है। बिना परमिट हज करनाअवैध माना जाएगा।

हज यात्रियों के लिए सामान्य शर्तें-

हज यात्रा की अन्य शर्तें -

Advertisement
Next Article