Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जिसे समझा इजरायली सैनिक वो निकली जर्मन आर्टिस्ट, 'अल्लाह हू अकबर' नारों के साथ हमास ने दिखाया हैवानियत का नया रूप

03:28 PM Oct 08, 2023 IST | Khushboo Sharma

Israel Palestine Conflict: इजराइल में शनिवार सुबह जो हुआ उससे पूरी दुनिया का दिल सहम गया है। कुछ ही समय में हमास के आतंकियों ने इजरायल पर 5000 रॉकेट दाग दिए। हमास के हथियारबंद आतंकवादी बड़ी संख्या में दक्षिणी इज़राइल में घुस गए। इजरायल के आम लोगों का अपहरण कर लिया गया। जहां महिलाओं और बच्चों की आबादी सबसे अधिक है। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किए गए हैं। इनमें खून से लथपथ महिलाओं की सिसकियों को सुना जा सकता है और हमास के आतंकवादी उन पर अपना जोर दिखा रहे हैं।

Advertisement

इसी घटना की एक वीडियो ने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। जिसने भी यह देखा वह अपने होश खो बैठा और सुन्न रह गया। वीडियो में एक मृत लड़की का शव ट्रक पर रखा हुआ देखा जा सकता है जिसमें आतंकी इस पर बैठे हुए हैं। मृत लड़की के कपड़े उतार दिए जाते हैं। उसके मृत शरीर पर थूकते है और इजराइल पर हमले का जश्न मनाते हुए बंदूकें दिखा रहें है। इस समय "अल्ला हू अकबर" के नारे भी लगाये गये। उन्हें लगा कि उनके कब्ज़े में एक महिला इज़रायली सैनिक है। लेकिन अब पता चल गया है कि ये लड़की कौन है? उस लड़की के साथ घटी घटनाओं ने उनके पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।

जिसकी ये डेड बॉडी थी वह लड़की जर्मनी की टैटू आर्टिस्ट शानी लाउक निकली। जो म्यूजिक फेस्टिवल में भाग लेने के लिए इज़राइल गई थी। शानी और बहुत से लोगों का अपहरण हमास के गुर्गों द्वारा किया गया था जिन्होंने इज़राइल में घुसपैठ की थी। इसके बाद उसने 30 साल की लड़की शानी की हत्या कर दी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, शानी की कजिन तोमासिना वेनट्रॉब-लाउक ने कथित तौर पर शानी को पहचान लिया। उन्होंने दावा किया कि शानी के टैटू और बालों से परिवार को उसकी पहचान करने में मदद मिली। वह कहती हैं, ''हम पूरी तरह से अंजान हैं।'' 'हम कुछ अच्छी खबर की उम्मीद कर रहे हैं। वह वास्तव में शानी है। उसने एक संगीत समारोह में भाग लिया था जो शांति को बढ़ावा देने पर फोकस्ड था। हमारे परिवार के लिए, यह एक बुरा सपना है।'

दरअसल, हमास ने 50 साल में पहली बार इसराइल पर इस तरह से और इतना बड़ा हमला किया है। ऐसे में इजराइल इस बात से हैरान है। एक रिपोर्ट के अनुसार, हमास के हमलों में 300 से अधिक इज़राइली नागरिकों की जान चली गई है। जबकि 1500 से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं। हमास ने इसराइल को चारों तरफ से घेर लिया था और हमले करने शुरू कर दिए थे। उसके द्वारा कई लोगों का अपहरण किया गया है। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों का कत्ल किया गया। लोगों को सड़कों से उठाकर गाजा ले जाया गया और कुछ लोगों को उसी जगह पकड़कर मार डाला। हमले के दिन यहूदियों का अवकाश था।

ऐसे ढेर सारे और भी वीडियो मौजूद हैं जो सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में एक महिला को अगवा कर बाइक पर ले जाते हुए भी देखा गया है। दूसरे वीडियो में, एक महिला सैनिक के हाथ बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं। उसके पूरे शरीर पर खून लगा हुआ है। उसके बाल पकड़कर उसे कार में बिठाया जाता है।

Advertisement
Next Article