W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अमेरिका में 1200 जगहों पर 'Hands Off' प्रोटेस्ट, Donald Trump पर फूटा लोगों का गुस्सा

अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 1200 जगहों पर ‘हैंड्स ऑफ’ प्रोटेस्ट

06:21 AM Apr 06, 2025 IST | Neha Singh

अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 1200 जगहों पर ‘हैंड्स ऑफ’ प्रोटेस्ट

अमेरिका में 1200 जगहों पर  hands off  प्रोटेस्ट  donald trump पर फूटा लोगों का गुस्सा

अमेरिका में 50 राज्यों में 1200 से अधिक जगहों पर ‘हैंड्स ऑफ’ विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप और एलन मस्क को तानाशाह बताते हुए उनके कार्यों की आलोचना की। ट्रंप की नीतियों के खिलाफ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने पोस्टर लहराए और नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। शनिवार को हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए सड़कों पर उतरे। ट्रंप के साथ-साथ प्रदर्शनकारियों में उनके करीबी सहयोगी मशहूर कारोबारी एलन मस्क को लेकर भी गुस्सा है। अमेरिका में हो रहे इस विरोध प्रदर्शन को हैंड्स ऑफ नाम दिया गया है। विरोध प्रदर्शन को हैंड्स ऑफ नाम देने का मकसद ट्रंप को यह संदेश देना है कि वह लोगों के निजी मामलों में दखल देना बंद करें।

Advertisement

1,200 से ज्यादा जगहों पर हुए विरोध प्रदर्शन

Advertisement

शनिवार को 50 राज्यों में 1,200 से ज्यादा जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए। नागरिक अधिकार संगठनों, मजदूर संघों, एलजीबीटी समर्थकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के 150 से ज्यादा संगठनों ने देशभर में रैलियां निकालीं। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने सड़कों पर ट्रंप और मस्क के खिलाफ पोस्टर लहराते नजर आए। प्रदर्शनकारी संघीय स्तर पर छंटनी, निर्वासन और एलजीबीटी से जुड़ी डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की नीतियों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं।

ट्रंप पर नफरत फैलाने का आरोप

शनिवार को वॉशिंगटन डीसी से लेकर मैनहट्टन और बोस्टन कॉमन तक के प्रदर्शनकारियों ने हैंड्स ऑफ में हिस्सा लेते हुए ट्रंप और एलन मस्क के कार्यों से असहमति जताई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप को तानाशाह बताया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ट्रंप अमेरिका को एक नफरत भरे देश में बदल रहे हैं, जिसे वे स्वीकार नहीं कर सकते।

क्या कहा प्रदर्शनकारियों ने

अमेरिका के बोस्टन में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अमेरिकी विश्वविद्यालय के छात्रों पर आव्रजन संबंधी छापेमारी के कारण विरोध कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के कई विदेशी छात्रों को गिरफ्तार कर यहां से निर्वासित किया गया है। कई प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं में कटौती को लेकर गुस्सा जताया है। वहीं, LGBTQ समुदाय पर ट्रंप प्रशासन की सख्ती से भी लोग नाराज हैं। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना है कि एलन मस्क को देश के संसाधनों का दुरुपयोग करने का अधिकार दिया जा रहा है।

Trump ने भारत को Tariff में दी राहत, 27% से घटाकर 26% किया Tariff दर

Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×