Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Hansika Motwani News: दोस्त का घर उजाड़ कर बसाया अपना आशियाना! अब रिश्तों में आई खटास, ऐसे हुआ खुलासा

05:43 PM Aug 04, 2025 IST | Shivangi Shandilya
Hansika Motwani News

Hansika Motwani News : बॉलिवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी अपने पति सोहेल खतूरिया से अलग हो रही हैं। इसकी जानकारी अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से नहीं आई है लेकिन तलाक की खबर सोशल मीडिया पर काफी तेज है। फिल्म जगत में अभी हंसिका चर्चा में हैं। पिछले माह एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हंसिका की शादी में दरार आ गई है। यह रिपोर्ट सभी जगह छपी लेकिन हंसिका ने इसको लेकर एक शब्द तक नहीं कहा। एक बार फिर हंसिका अपने तलाक
को लेकर चर्चा में है।

इन फिल्मों से मिली पहचान

Advertisement
Hansika Motwani News

Hansika Motwani News: हंसिका ने कई फिल्में की हैं। जिसमें आप का सुरूर, ओरु कल ओरु कन्नड़ और माई नेम इज श्रुति जैसी फिल्म में काम करने के बाद हंसिका मशहूर हुई। अभी की बात करें तो हंसिका सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इन दिनों एक्टिव नहीं रहती हैं। उन्होंने18 जुलाई, 2025 के बाद से अपने इंस्टाग्राम पेज पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की है। यहां तक कि उन्होंने इन दिनों कोई स्टोरी भी शेयर नहीं की है।

जानें पूरा मामला

Hansika Motwani News: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हंसिका ने आखिरी बार 19 जुलाई, 2025 को अपडेट किया था. कुछ रिपोर्ट्स ने दावा किया कि 2022 में शादी के बंधन में बंधने वाला कपल पिछले कई महीनों से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। रिपोर्ट्स ने यह भी दावा किया कि हंसिका अपनी मां के साथ रह रही है तो सोहेल अपने माता-पिता के साथ रह रहे हैं। हालांकि, हंसिका ने इस दावे पर किए गए कमेंट पर भी कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, दूसरी तरफ हंसिका का पति सोहेल खटूरिया ने एक मैसेज के साथ चुप्पी तोड़ी। जिसमें लिखा था, "यह सच नहीं है". हालांकि, सोहेल ने कुछ नहीं बताया कि कपल साथ रह रहे हैं या अलग।

कब हुई थी हंसिका-सोहेल की शादी?

Hansika Motwani News

Hansika Motwani News: हंसिका और सोहेल की शादी 4 दिसंबर 2022 में जयपुर में हुई थी। उनकी शादी एक ग्रैंड शादी थी। इस शादी का हर फंक्शन बेहद ग्रैंड था। यह शादी खूब सुर्खियों में रही। जिसके बाद हंसिका ने अपनी ही शादी को एक रियलिटी शो में बदल दिया। इस रियलिटी शो का नाम लव शादी ड्रामा था। हंसिका की शादी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया। हालांकि, इसके लिए उनकी ट्रोलिंग भी हुई।

दोस्त के पति को बनाया अपना पति

Hansika Motwani News

Hansika Motwani News: बता दें कि सोहेल कथूरिया पहले से शादीशुदा थे। यह उनकी शादी दूसरी शादी थी। सोहेल की पहली शादी 2016 में रिंकी बजाज से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए। रिंकी और हंसिका दोस्त थीं। खबरों के मुताबिक, हंसिका पर अपनी दोस्त की शादी तोड़कर उसके पति से शादी करने का आरोप लगा था।

यह भी पढ़ें :Hrithik Roshan Movies 2025: War 2 ही नहीं इन फिल्मों में भी चलेगा ऋतिक रोशन का जादू

Advertisement
Next Article