For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हनुमान बेनीवाल बनेंगे MLA, लोकसभा अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

12:38 PM Dec 18, 2023 IST | Prateek Mishra
हनुमान बेनीवाल बनेंगे mla  लोकसभा अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा
हनुमान बेनीवाल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान विधानसभा में निर्वाचित हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल का लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। बिरला ने सोमवार को सदन में जानकारी दी कि राजस्थान के नागौर संसदीय क्षेत्र से सदस्य हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैंने उनका त्यागपत्र 15 दिसंबर से स्वीकार कर लिया है।’’

खींवसर से जीता चुनाव

बता दें कि हनुमान बेनीवाल हाल ही में संपन्न राजस्थान विधानसभा चुनाव में खींवसर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में, बेनीवाल ने भाजपा के साथ गठबंधन में नागौर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×