Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बॉलीवुड सेलेब्स में दिखी दिवाली की धूम, सितारों ने फैंस को खास नोट के साथ कहा 'Happy Dhanteras'

06:47 PM Nov 10, 2023 IST | Desk News
Happy Dhanteras 2023

Happy Dhanteras 2023: वह त्योहार है जो रोशनी के पर्व कहे जाने वाले दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, जो धन और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन लोग दिव्यता और समृद्धि के लिए अपने घरों को साफ करते हैं और दीयों और रंगोली से सजाते हैं। इसके अलावा, मुख्य परंपरा के अनुसार लोग इस दिन सोना, चांदी और अन्य धातुओं को खरीदते हैं। इस साल धनतेरस पूरे देश में 10 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सितारों ने अपने फैंस को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं। चलिए जानते हैं किन-किन सेलेब्स ने अपने प्रशंसकों को कहा 'हैप्पी धनतेरस'...

Advertisement

अनुपम खेर ने लिखा ये खास मैसेज

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा 'आप सभी को धनतेरस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं'।

हेमा मालिनी ने भी दी शुभकामनाएं

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा 'पूरे देश में और विदेशों में भारतीय प्रवासियों के बीच दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। यह एक ऐसा त्योहार है जिसमें पूरा देश उत्साह और उमंग के साथ भाग लेता है'।

जान्हवी कपूर

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली जान्हवी कपूर ने अपने फैंस को धनतेरस की बधाई देते हुए अपनी और बहन खुशी कपूर की कुछ तस्वीरें साझा की। इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए जान्हवी कपूर ने लिखा, 'शुभ धनतेरस!

सलमान खान और कटरीना कैफ

अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे सलमान खान और कटरीना कैफ ने भी फैंस को दिवाली के पांच दिनों के त्योहार के शुभारंभ की बधाई दी।। कटरीना और सलमान ने लिखा, 'शुभ दीपावली, टाइगर3 इस रविवार, 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।'

भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीर साझा कर फैंस को 'शुभ धनतेरस' कहा। तस्वीर में भूमि एथनिक आटफिट पहनकर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article