For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Happy Hug Day 2025: हग डे पर जानें जादू की झप्पी के जादुई फायदे

Happy Hug Day 2025: हग डे पर जानें, गले मिलने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ

08:40 AM Feb 12, 2025 IST | Khushi Srivastava

Happy Hug Day 2025: हग डे पर जानें, गले मिलने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ

happy hug day 2025  हग डे पर जानें जादू की झप्पी के जादुई फायदे

वैलेंटाइन वीक के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले लोग एक दूसरे को गले लगाकर अपना प्रेम जाहिर करते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि किसी को गले लगाने से एक या दो नहीं बल्कि कई सारे फायदे हैं। इसलिए गले लगाने को जादू की झप्पी भी कहा जाता है। जरुरी नहीं कि आप सिर्फ अपने पार्टनर को ही गले लगाएं। आप अपने परिवार और दोस्तों में भी किसी गले लगा सकते हैं। गले लगाकर आप बिगड़ी हुई बात को भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि गले लगाने के पीछे का विज्ञान क्या कहता है।

स्ट्रेस कम होता है

अगर आपको तनाव और चिंता ज्यादा रहती हैं तो किसी को गले लगाकर इसे कम किया जा सकता है। गले लगाने से रात को नींद अच्छी आती है, साथ ही इससे डिप्रेशन से लड़ने में भी मदद मिलता है और मूड अच्छा हो जाता है। ऐसे में गले लगाना मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देता है।

लव हार्मोन बढ़ता है

अगर आप अपने पार्टनर को गले लगाते हैं तो इससे शरीर में ऑक्सीटोसिन निकलता है। इसे लव हार्मोन भी कहा जाता है। इससे आप दोनों में आपसी लगाव, विश्वास और खुशी की भावना बढ़ती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

कम ही लोगों को पता है कि किसी को गले लगाकर ब्लड प्रेशर नियंत्रित किया जा सकता है। इससे हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। गले लगाने से व्यक्ति खुद को सुरक्षित और खुश महसूस करता है। इससे सिरदर्द में भी आराम मिलता है।

डर कम होता है

विज्ञान की मानें तो गले लगने से डर को भी कम किया जा सकता है। यदि आपको किसी चीज से डर लग रहा हो तो किसी को गले लगाने से ये डर काफी हद तक कम किया जा सकता है। यहां तक की किसी निर्जीव वस्तु को गले लगाना भी प्रभावी माना गया है।

रिश्तों में सुधार

गले लगाने से कई बार रिश्ते भी सुधारे जा सकते हैं। यदि आपकी अपने पार्टनर, दोस्त या परिवार में किसी से मतभेद हुई हो, तो गले लगाकर उसे खत्म किया जा सकता है। इसे पुराने गिले शिकवे भी दूर हो जाते हैं और रिश्तों में मजबूती आती है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

Advertisement
×