टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Happy New Year 2020: इन देशों में भारत से पहले हो जाएगा 2020 का आगाज

31 दिसंबर की रात 12 बजे भारत में नए साल का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। शायद आपकों पता नहीं है कि कई देशों में भारत से पहले नए साल का जश्न मना लेते हैं।

11:28 AM Dec 31, 2019 IST | Desk Team

31 दिसंबर की रात 12 बजे भारत में नए साल का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। शायद आपकों पता नहीं है कि कई देशों में भारत से पहले नए साल का जश्न मना लेते हैं।

31 दिसंबर की रात 12 बजे भारत में नए साल का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। शायद आपकों पता नहीं है कि कई देशों में भारत से पहले नए साल का जश्न मना लेते हैं। भारत से पहले ही उनका नया साल यानी 2020 हैपी न्यू इयर लग गया है। टोंगा समोआ में नए साल का जश्न भारत के समय के अनुसार दोपहर 3.30 बजकर बनाया जा चुका है। 
Advertisement
टोंगा समाओ में लोग सबसे पहले एक दूसरे को बधाई देते हैं नए साल की। वहां पर 2020 की शुरुआत हो चुुकी है। जिस समय टोंगा समाओ में नए साल का आगाज हुआ तो उस समय भारत  में सब लोग अपने-अपने दफ्तर में थे। चलिए जानते हैं कि किन देशों में नए साल का जश्न भारत के समय के अनुसार पहले मनाया जाता है। 
भारत में जिस समय दोपहर थी तब कई देशों में 2020 का आगाज हो चुका था। भारत के समय के अनुसार क्रिसमस आइलैंड पर नए साल का आगाज 3.45 पर हो चुका है और नए साल 2020 की शुरुआत यहां पर लोगों ने कर ली है। टोंगा समाओ और क्रिसमस आइलैंड के बाद नए साल का आगाज न्यूजीलैंड में भारत के समय के अनुसार 4ः30 बजे हो चुका है। 
रूस में नए साल का आगाज भारत के समय के अनुसार 5ः30 बजे होगा। रूस में लोग नए साल का आगाज इस समय करेंगे। रूस के बाद नए साल का आगाज ऑस्ट्रेलिया में मनाया जाता है। भारत के समय के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में शाम के 6ः30 बजे आगाज किया जाएगा। इस समय ऑस्ट्रेलिया के साथ मेलबर्न, सिडनी, कैनबरा और होनियारा में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। यहां के लोगों 2019 को विदा कहेंगे और 2020 का स्वागत करेंगे। 
भारत के समय के अनुसार शाम 7ः30 बजे एडिलेड, ब्रोकन हिल और सेडुना में नए का साल आगाज किया जाएगा। जापान और दक्षिण कोरिया में भारत के समय के अनुसार शाम 8ः30 बजे मनाया जाएगा। 
इन देशों में भारत के समय के अनुसार नए साल का जश्न मनाया जाएगा
चीन और फिलीपींस में रात 9ः30 बजे
थाइलैंड में रात 10ः30 बजे
म्यांमार में रात 11 बजे
बांग्लादेश  में रात 11ः30 बजे
नए साल का जश्न भारत और श्रीलंका में रात 12 बजे मनाया जाएगा। वहीं पाकिस्तान में भारत के समय के अनसुुर रात 12ः30 बजे मनाया जाएगा। 
Advertisement
Next Article