For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Happy Republic Day Wishes 2024 : गणतंत्र दिवस पर देश प्रेम से सराबोर इन संदेशों से दें अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं

09:39 AM Jan 26, 2024 IST | Khushboo Sharma
happy republic day wishes 2024   गणतंत्र दिवस पर देश प्रेम से सराबोर इन संदेशों से दें अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं

Happy Republic Day Wishes 2024 :आज 26 जनवरी 2024 को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा हैं। साल 1950 में आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इस खास अवसर पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है, जिसके दौरान देश की सैन्य ताकत और देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता, अखंडता की झलक साफ नज़र आती है।

Happy Republic Day Wishes 2024
Happy Republic Day Wishes 2024

इस अवसर पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों को देशभक्ति से (Happy Republic Day Wishes 2024) सराबोर ये मैसेज भेजकर उन्हें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उनमें देशभक्ति के जोश और उत्साह और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं।

यहां देखे कुछ खास मैसेज...

  • ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
    ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
    पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
    कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आए…
    75 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
Happy Republic Day Wishes 2024
Happy Republic Day Wishes 2024
  • सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा..
    हम बुलबुले हैं इसकी, वो गुलसितां हमारा..
    परबत वो सबसे ऊंचा, हमसाया आसमां का..
    वो संतरी हमारा, वो पासबाँ हमारा..
    जय हिंद !!
    Happy Republic Day 2024

 

  • आजादी का जोश कभी कम ना होने देंगे
    जब भी जरूरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे
    क्योंकि भारत हमारा देश है
    अब दोबारा इस पर कोई आंच ना आने देंगे।
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Republic Day Wishes 2024
Happy Republic Day Wishes 2024
  • चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,
    शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें,
    जिसमें बहकर आज़ादी पहुंची थी किनारे पे,
    देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें
    Happy Republic Day 2024

 

  • हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा...
    कुछ नशा तिरंगे की आन का है
    कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
    हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
    नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Republic Day Wishes 2024
Happy Republic Day Wishes 2024
  • आज़ादी की कभी शाम ना होने देंगे,
    शहीदों की कुर्बानी बदनाम ना होने देंगे,
    बची है जो एक बूँद लहू की तब तक
    भारत माँ का अंचल नीलम ना होने देंगे

 

  • तैरना है तो समंदर में तैरो,
    नदी नालों में क्या रखा है.
    प्यार करना है तो वतन से करो,
    बेवफा लोगों में क्या रखा है.
    75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
Happy Republic Day Wishes 2024
Happy Republic Day Wishes 2024
  • ना जियो धर्म के नाम पर,
    ना मरो धर्म के नाम पर,
    इंसानियत ही है धर्म वतन का,
    बस जियो वतन के नाम पर

 

  • इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना,
    रौशनी होगी, चिरागों को जलाए रखना
    लहू देकर जिसकी हिफाजद की हमने,
    उस तिरंगे को आंखों में बसाए रखना।
    गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

  • वतन हमारा ऐसे न छोड़ पाए कोई,
    रिश्ता हमारा ऐसे न तोड़ पाए कोई,
    दिल हमारा एक है, एक हमारी जान,
    हिन्दुस्तान हमारा है और हम है इसकी शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushboo Sharma

View all posts

Advertisement
×