Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मिया-बीवी का झगड़ा और बलि चढ़ गया मासूम, पूरी कहानी सुनकर हिल जाएगा दिमाग

11:26 AM Aug 12, 2025 IST | Shivangi Shandilya
Hapur Mother Killed Child

Hapur Mother Killed Child: रोज़ाना हमें कई आपराधिक मामले सुनने को मिलते हैं। कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिनमें हमारे अपने ही हमारी जान के दुश्मन बन जाते हैं। आप देशभर से सुनते होंगे कि आज आपसी झड़पों में किसी की जान चली गई तो किसी को काफी नुकसान हुआ। इसी बीच उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।

हापुड़ की घटना

Advertisement
Hapur Mother Killed Child

यूपी के हापुड़ जिले में एक एक मां ने अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे की ही जान ले ली। बताया जाता है पति से हुए झगड़े के दौरान गुस्से में उसने अपने डेढ़ साल के मासूम को दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया। जिससे मासूम बच्चे की मौके पर ही जान चली गई। इस घटना से आसपास में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस की पकड़ में है आरोपी मां

बच्चे के पिता ने थाने में घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में रहने वाले वसीम की शादी 5 साल पहले बिहार निवासी शबाना से हुई थी। शादी के बाद शबाना से उसके दो बच्चे हुए।

मृत बच्चे के बाप ने क्या बताया?

वसीम का आरोप है कि उसकी पत्नी आए दिन छोटी-छोटी बातों पर उससे झगड़ा करती थी। सोमवार को झगड़े के दौरान ही उसने गुस्से में आकर डेढ़ साल के मासूम बच्चे अहद को गोद में उठाकर दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मासूम बच्चे को गोद में उठाकर देखा तो बच्चे की मौत हो चुकी थी। hapur mother killed child','mother killed child

पुलिस का बयान

Hapur Mother Killed Child

घटना के बाद पिता वसीम ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। इस घटना के संबंध में नगर कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को दो मंजिला मकान की छत से फेंक दिया है। हालांकि, पुलिस की जांच में पता चला है कि मासूम अपने बड़े भाई के साथ छत पर खेल रहा था, इसी दौरान वह नीचे गिर गया। घटना के बाद मासूम को लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :महिला के पेट से निकला सांप का बच्चा! वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Advertisement
Next Article