हर-हर मोदी, घर-घर मोदी, सिर्फ नारा नहीं, बल्कि हकीकत है : केंद्रीय मंत्री Nityanand Rai
मध्यप्रदेश, राजस्थान छत्तीसगढ़ में भाजप को मिली बम्पर जीत पर भाजपा नेता काफी खुश दिख रहे हैं। 3 दिसंबर को आए चार राज्यों के विधानसभा चुनावों पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हर हर मोदी, घर-घर मोदी सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि यह देश की हकीकत है, जो तीन राज्यों में जीत के बाद साबित हो गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल की और तेलंगाना में वोट प्रतिशत में सुधार हुआ, हम केवल यही कह सकते हैं कि 'मोदी नाम केवलम'। मोदी के नाम की वजह से ही भाजपा ने इन राज्यों में जीत हासिल की है। नित्यानंद राय ने कहा कि मोदी का नाम और काम घर-घर तक पहुंचा। हर हर मोदी घर घर मोदी सिर्फ नारा नहीं, बल्कि हकीकत है। देश की जनता को उन पर भरोसा है। मोदी है तो मुमकिन है।''
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में जहां देश आत्मनिर्भर बन रहा है वहीं देश से गरीबी और भ्रष्टाचार भी खत्म हो रहा है। इसका श्रेय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नड्डा को भी जाता है, जिन्होंने पीएम मोदी की नीतियों और रणनीतियों को जमीन पर लागू किया। नित्यानंद राय ने I.ND.I.A. गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन का नेतृत्व भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण को दर्शाता है। उन्होंने चुनावों में हमेशा झूठे वादे और अफवाहें की हैं। लोग अब समझ गये हैं कि कांग्रेस नीत गठबंधन लोगों को धोखा दे रहा है। उन्हें केवल पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर भरोसा है।
PM Modi: जहां दूसरों से होती है उम्मीद खत्म, वहां से शुरु होती है Modi की गारंटी
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Join Channel