पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह दूसरी बार बने पिता, गीता बसरा ने दिया बेटे को जन्म
पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने शनिवार को अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की। उनकी पत्नी गीता बसरा ने एक लड़के को जन्म दिया है।
03:35 PM Jul 10, 2021 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने शनिवार को अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की। उनकी पत्नी गीता बसरा ने एक लड़के को जन्म दिया है। हरभजन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर यह खबर शेयर की है । सिंह (41) ने लिखा, ‘‘लड़का हुआ है। शुक्रगुजार हूं।’’
Advertisement
उन्होंने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने लगातार प्यार तथा समर्थन देने के लिए अपने शुभचिंतकों का आभार जताया। बसरा और सिंह ने 2015 में शादी की थी और उनकी चार साल की बेटी हिनाया हीर प्लाहा भी है। हिनाया का जन्म 27 जुलाई 2016 को हुआ था। गीता और हरभजन सिंह घर में नन्हे मेहमान के आने से बेहद एक्साइटेड हैं।
Advertisement
Advertisement

Join Channel