W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

विराट रोहित के भविष्य पर पूर्व क्रिकेटर की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

08:24 AM Aug 13, 2024 IST | Ravi Kumar
विराट रोहित के भविष्य पर पूर्व क्रिकेटर की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
Advertisement

Harbhajan Singh Statement on Rohit and Virat Future: जब से विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप से संन्यास लिया है तब से ही फैंस के मन में ये अटकल है कि कहीं रोहित और विराट अब धीरे-धीरे टेस्ट और वनडे क्रिकेट से भी तो संन्यास नही ले लेंगे। कुछ लोगों का मानना है कि अगले साल अगर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने में सफल हो गया तो विराट और रोहित टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे जबकि यह दोनो ज्यादा से ज्यादा वनडे विश्व कप 2027 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

     HIGHLIGHTS

  • T20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने किया संन्यास का फैसला 
  • इस साल दिलीप ट्रॉफी में नज़र आ सकते हैं रोहित विराट 
  • 19 सितम्बर से बांग्लादेश की मेजबानी करेगी टीम इंडिया 




वर्तमान में दोनो श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे इसी बीच अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनो इस साल होने वाली दिलीप ट्रॉफी में भी खेलते हुए नजर आएंगे। अगर ऐसा होता है तो लगभग एक लंबे अरसे बाद इन दो दिग्गज खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में वापसी होगी। रोहित जहां आखिरी बार 2015 में घरेलू क्रिकेट में दिखाई दिए थे वहीं विराट आखिरी बार 2010 में घरेलू क्रिकेट में नजर आए थे। ऐसे में लोगों के मन में एक बार विराट और रोहित के भविष्य को लेकर सवाल आने शुरू हो गए हैं।


इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी विराट और रोहित के भविष्य को लेकर कहा कि रोहित आसानी से दो साल और खेल सकते हैं। विराट कोहली की फिटनेस को लेकर आप कभी नहीं कह सकते, आप उन्हें पांच साल तक प्रतिस्पर्धा करते हुए देख सकते हैं। वह शायद टीम में सबसे फिट खिलाड़ी हैं। आप किसी भी 19 वर्षीय खिलाड़ी से विराट (फिटनेस पर) के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूछें। विराट उनसे आगे निकल जाएंगे। वह इतने फिट हैं। मेरा मानना है कि विराट और रोहित में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है और यह पूरी तरह से उन पर निर्भर करता है। अगर वे पर्याप्त रूप से फिट हैं, वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम जीत रही है, तो उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए। यह बहुत आसान है।"

हरभजन की बात सुनकर फैंस ने भी तरह तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं किसी का मानना है कि विराट और रोहित 2028 में होने वाले लॉस एंजेलिस ओलंपिक खेलने के बाद संन्यास लेंगे जबकि एक यूजर ने कहा कि जब तक विराट और रोहित वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप नही जीत जाते तब तक वह दोनो क्रिकेट से संन्यास लेने का सोच भी नही सकते। इसी तरह के नाजाने कितने कॉमेंट्स से पूरा सोशल मीडिया भर गया। अब आप हमे बताइए कि आपके अनुसार विराट और रोहित कब संन्यास लेंगे हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×