W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

क्या Hardik Pandya के साथ हो रही है पॉलिटिक्स!, Mumbai Indians की टीम के साथ आखिर क्यों नहीं दिख रहे कप्तान?

05:34 PM May 06, 2026 IST | Rishabh Pandey
क्या hardik pandya के साथ हो रही है पॉलिटिक्स   mumbai indians की टीम के साथ आखिर क्यों नहीं दिख रहे कप्तान
Hardik Pandya Released from Mi Camp

Hardik Pandya Released from Mi Camp: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 का सीजन उतना खास नहीं रहा है, जितना कि इसके पहले के सीजन्स हुआ करते थे। टीम पहले ही प्वाइंट्स टेबल में नीचे खिसक गई है और अब अब कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी ने इसी बीच नई बहस छेड़ दी है।

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस जब अपने अगले मुकाबले के लिए रायपुर रवाना हुई, तब हार्दिक पांड्या टीम के साथ नजर नहीं आए। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई कि क्या हार्दिक अब भी चोटिल हैं या मामला सिर्फ फिटनेस तक सीमित नहीं है? लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में माहिका भी टीम को सपोर्ट करने मैदान में मौजूद नहीं थीं, न ही हार्दिक टीम के साथ मौजूद थे।

Advertisement

Hardik Pandya Not On Airport: एयरपोर्ट पर टीम के साथ हार्दिक क्यों नहीं दिखे?

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर दिखाई दिए, लेकिन कप्तान हार्दिक अपनी टीम के साथ नजर नहीं आए। फिलहाल यह साफ नहीं है कि वह बाद में टीम से जुड़ेंगे या नहीं। लखनऊ के खिलाफ मैच में हार्दिक के नहीं खेलने को लेकर फ्रेंचाइजी ने बताया था कि उनकी पीठ में ऐंठन है। मुंबई इंडियंस ने बयान जारी कर कहा था, 'हार्दिक पीठ में ऐंठन के कारण अस्वस्थ हैं, इसलिए मैच में सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे।'

Advertisement

Hardik Pandya Injured: चोट या कुछ और? अटकलें तेज

Hardik Pandya Released from Mi Camp
Hardik Pandya Released from Mi Camp (Source: Social Media)

ऐसे में हार्दिक की गैरमौजूदगी ने इसलिए भी चर्चा बढ़ा दी है क्योंकि पहले माना जा रहा था कि पीठ की समस्या गंभीर नहीं है और वह जल्द वापसी कर लेंगे। लेकिन टीम के साथ नजर ना आने की वजह से अब कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ फैंस सवाल उठा रहे हैं कि क्या कप्तान पर दबाव ज्यादा है? क्या खराब फॉर्म और टीम की हालत ने मानसिक असर डाला है? कुछ ने एमआई-सीएसके मैच के बाद हार्दिक और सीएसके टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन की बातचीत को भी इस मामले से जोड़ा था।

एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा था कि काशी ने ऐसे ही 2025 में संजू सैमसन से बातचीत की थी और इस साल वह सीएसके में हैं। सोशल मीडिया यूजर्स यह भी वायरल कर रहे हैं कि हार्दिक सीएसके की टीम में जा सकते हैं। हालांकि इन बातों पर अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है।

Hardik Pandya Perfromance: इस सीजन हार्दिक का प्रदर्शन फीका

Hardik Pandya Released from Mi Camp
Hardik Pandya Released from Mi Camp (Source: Social Media)

अगर बात करें हार्दिक पांड्या की तो वो ना ही बल्ले और ना ही गेंद से इस सीजन बेहतर परफॉर्म कर पाए हैं। आठ मैचों में उन्होंने सिर्फ 146 रन बनाए हैं और स्ट्राइक रेट भी कुछ खास नहीं रहा है। गेंदबाजी में भी वो उस तरह से प्रदर्शन नहीं कर पाए, जैसा कि उनसे उम्मीद की जा रही थी। एक कप्तान के तौर पर भी कई मौकों पर उनके फैसले को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। करीबी मैचों में टीम हारती गई और हार्दिक कोई बड़ा असर नहीं छोड़ पाए।

लखनऊ के खिलाफ मुंबई की जीत के बाद दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की तारीफ की थी और कहा था कि इस मैच में मुंबई इंडियंस पुरानी मुंबई इंडियंस की तरह दिखी। उनके इस पोस्ट के बाद हर किसी ने इसे हार्दिक के ऊपर तानें की तरह देखा। ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुंबई की टीम में सबकुछ ठीक नहीं है।

Ryan Rickelton Statement: रेयान रिकेल्टन ने क्या कहा?

Hardik Pandya Released from Mi Camp
Hardik Pandya Released from Mi Camp (Source: Social Media)

हार्दिक की फिटनेस पर जब उनके ही टीम के प्लेयर रेयान रिकेल्टन से सवाल किया गया तो उनका साफ कहना था कि उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। रिकेल्टन ने कहा था कि, 'मुझे नहीं पता कि वह कब लौटेंगे। मुझे भी लखनऊ के खिलाफ मैच से ठीक पहले पता चला कि उन्हें पीठ में ऐंठन है। इसकी गंभीरता कितनी है, मैं नहीं जानता। लेकिन मुझे यकीन है कि वह इस हफ्ते रायपुर जाते समय टीम से जुड़ जाएंगे।'

What Happened In Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के साथ आखिर हुआ क्या?

Hardik Pandya Released from Mi Camp
Hardik Pandya Released from Mi Camp (Source: Social Media)

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस समय प्वाइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर है। 10 मैचों में सिर्फ तीन जीत के साथ टीम का ये सीजन बेहद ही निराशाजनक रहा है। ऐसे में इस गिरावट की शुरुआत कप्तानी बदलाव से जोड़ी जा रही है। रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक को जिम्मेदारी देना टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला था। जिसके बाद से ही ये उम्मीद जताई जा रही थी कि हार्दिक नई ऊर्जा लाएंगे, लेकिन नतीजा इसका बिल्कुल उल्टा निकला। रोहित के दौर में मुंबई इंडियंस शांत रणनीति, स्पष्ट नेतृत्व और बड़े मैचों में दबदबे के लिए जानी जाती थी। हालांकि इस सीजन में टीम के अंदर वो स्टेबिलीटी दिखाई नहीं दी है।

Hardik Pandya Released from Mi Camp: रायपुर मैच पर सबकी नजर

Hardik Pandya Released from Mi Camp
Hardik Pandya Released from Mi Camp (Source: Social Media)

अब मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 10 मई को रायपुर में है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हार्दिक उस मैच तक टीम से जुड़ेंगे? अगर वह बाहर रहते हैं, तो यह सिर्फ एक खिलाड़ी का ना खेलना नहीं होगा, बल्कि संघर्ष कर रही टीम के लिए बड़ा झटका भी साबित होगा। ऐसे में मुंबई इंडियंस के फैंस के सामने अभी भी यही सवाल है कि क्या कप्तान लौटेंगे और अगर नहीं तो इसके पीछे का कारण आखिर क्या होगा, क्योंकि उनकी चोट इतनी गहरी नहीं है कि वो टीम में वापसी ना कर पाए।

Read More: फैंस ने Saurav Ganguly पर लगाए बहुत बड़े Allegations, क्या सच में मौकापरस्त है पूर्व क्रिकेटर?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×