W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई में फहराया गया 150 फीट ऊंचा तिरंगा

06:35 PM Aug 13, 2024 IST | Abhishek Kumar
hardoi news   उत्तर प्रदेश के हरदोई में फहराया गया 150 फीट ऊंचा तिरंगा

उत्तर प्रदेश के हरदोई( Hardoi News) में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर 150 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। साथ ही इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान भी गाया।

Advertisement

Hardoi News : हरदोई में फहराया गया 150 फीट ऊंचा तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश के सभी राज्यों में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी इसको लेकर खास तैयारी चल रही है। हरदोई जिले के शहीद उद्यान पार्क में मंगलवार को 150 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। साथ ही इस अवसर पर एमएलसी अवनीश कुमार, डीएम मंगला प्रसाद सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के दौरान सभी ने राष्ट्रगान गाया।

Advertisement

150 feet high tricolor hoisted in Hardoi | हरदोई में फहराया गया 150 फिट  ऊंचा तिरंगा: MLC निधि से शहीद उद्यान में हुआ निर्माण, जिले का सबसे ऊंचा  तिरंगा बना - Hardoi News ...

Advertisement

Hardoi News : ध्वजारोहण के बाद एमएलसी अवनीश कुमार ने पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में चल रहे प्रकरण पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं ने एकता का परिचय दिया है। इसके लिए मैं बांग्लादेश के करोड़ों हिंदुओं को नमन और अभिनंदन करता हूं। उन्होंने एकजुट होकर बांग्लादेश और धर्म के प्रति अपनी सच्ची भावना दिखाई है।

Hardoi News : आगामी स्वतंत्रता दिवस के लिए भाजपा सरकार 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है। जिसके तहत 15 अगस्त के दिन अधिक से अधिक घरों पर झंडा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।'हर घर तिरंगा' अभियान में भाजपा शासित राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हरियाणा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×