Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Haridwar Bus Accident: हरिद्वार में हुआ बड़ा हादसा, पुल से नीचे गिरी बस, दर्जनों लोग घायल

06:47 AM Jul 15, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Haridwar Bus Accident: उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ भीषण सड़क हादसा। हरिद्वार में यूपी रोजवेज की अनियंत्रित बस रेलिंग तोड़ते हुए पुल के नीचे जा गिरी। घटना के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई और हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल होने की खबर सामने आई है।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/07/ssstwitter.com_1721006105677.mp4
Advertisement

बता दें रविवार को देर शाम यूपी रोडवेज की बस हरिद्वार मुरादाबाद से देहरादून आ रही थी। तभी दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग के पास बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। घटना के वक्त बस में कुल 25 यात्री सवार थे। इनमें से पांच यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

एसपी सिटी ने बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर फोर्स पहुंच गई। वहीं साथ ही सिविल पुलिस और फायर टीम भी मौके पर पहुंची। क्योंकि बस नीचे पलट गई थी तो किसी प्रकार की कोई अप्रत्याशित घटना न घटे इसलिए प्रीकॉशन के तौर पर फायर टीम भी पहुंच गई थी। फोर्स और अन्य लोगों के सहयोग से सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया और जो घायल यात्री हैं उनको हॉस्पिटल भेजा गया है उनका इलाज वहां पर चल रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article