For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haridwar: मां ने बेरहमी से की मासूम बच्चे की पिटाई, वीडियो देखते ही एक्शन में आई पुलिस

03:07 AM Jul 18, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
haridwar  मां ने बेरहमी से की मासूम बच्चे की पिटाई  वीडियो देखते ही एक्शन में आई पुलिस

Haridwar: हरिद्वार से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। घटना हरिद्वार के थाना झबरेड़ा इलाके की है। एक वायरल वीडियो में एक महिला अपने एक बच्चे को पीट रही है। यह वीडियो लगभग 2 महीने पुराना है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें झबरेड़ा की रहने वाली एक महिला ने अपने 11 साल के बेटे की पिटाई कर रही है। महिला ने यह वीडियो अपने ही 12 साल के बेटे से बनवाया है। फिर उसे अपने पति मनोज देवबंद सहारनपुर उत्तर प्रदेश को भेज दिया। जो कपड़े की दुकान में काम करता है। अब पति ने बच्चे की पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।

Highlights

  • मां ने अपने 11 साल के बच्चे की बेरहमी से की पिटाई
  • वीडियो के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
  • पत्नी ने वीडियो बनाकर पति को भेजा, पति ने वीडियो को किया वायरल

 

महिला ने चौंकाने वाला किया खुलासा

महिला ने बताया गया कि उसका अपने पति से पिछले लगभग 10 साल से विवाद चल रहा है। पति घर में कोई खर्च नहीं देता। न ही पिछले काफी समय से घर आया है और नशा भी करता है। महिला किसी दुकान में काम करके खुद घर-खर्च चलाती है। उसने बताया कि अपने पति को डराने और घर की जिम्मेदारियों के प्रति आभास कराने के उद्देश्य से उसने लगभग दो महीने पहले अपने बड़े बेटे से वीडियो बनवाकर अपने पति को भेजा था। जो उसने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

महिला ने बताया गया कि पिटाई के दौरान उसने केवल बच्चे के सीने के ऊपर, नाटक करने के लिए, अपना सर रखा था, लेकिन बच्चे को किसी भी प्रकार से काटा नहीं था। थाना झबरेड़ा पुलिस ने इलाके के रहने वालों से जानकारी ली। जिसमें सामने आया कि महिला की लोगों से कम मिलती जुलती है, लेकिन उसका अपने बच्चों के प्रति व्यवहार ठीक है। पहले ऐसी कोई घटना नहीं हुई जो मोहल्ले या कहीं पर भी चर्चा का विषय बने। प्रकरण CWC के समक्ष है। महिला की काउंसलिंग की जा रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×