W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haridwar: निर्मल अखाड़े में दो गुटों में जमकर हुआ बवाल, पुलिस ने मुखिया को हिरासत में लिया

श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा में दो गुटों के बीच लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद में गुरुवार की सुबह पंजाब से आया दूसरा गुट अखाड़े में घुस गया

03:47 PM Nov 10, 2022 IST | Desk Team

श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा में दो गुटों के बीच लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद में गुरुवार की सुबह पंजाब से आया दूसरा गुट अखाड़े में घुस गया

haridwar  निर्मल अखाड़े में दो गुटों में जमकर हुआ बवाल  पुलिस ने मुखिया को हिरासत में लिया
हरिद्वार  में स्थित निर्मल अखाड़े में दो गुटों के बीच लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद में आज के दिन दूसरा गुट सम्मिलत हो गया। यह गुट पंजाब से आया है। संपत्ति विवाद को लेकर दोनों गुटों में जमकर बवाल हुआ । जब हंगामें ने एक नया मोड़ ले लिया तो तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद स्थिति काबू पर आई। 
पुलिस ने दूसरे गुट के मुखिया को हिरासत में लिया 
हरिद्वार के निर्मल अखाड़े में घुसा पंजाब से आया संतों का गुट, जमकर हुआ  हंगामा
आपकों बता दें कि पुलिस अधिकारी ने मामले को काबू करने के लिए संतों के अखाडों को बाहर जाने के लिए अनुरोध किया लेकिन संपत्ति विवाद में चल रही बहस के चलते अखाडे़ से संत बाहर जाने को तैयार नहीं थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दुसरे गुट के मुखिया प्रेम सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया । लेकिन गुट के समर्थक अखाड़े में मौजूद रहे थे। 
पुलिस ने तैनात की फौर्स
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने पहले गुट के मुखिया जगतार सिंह को भी हिरासत में ले लिया जिससे की विवाद हिंसा में ना बदल जाए। गौरतलब है कि मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर, नगर कोतवाल राकेन्द्र सिंह कठैत, कनखल एसओ मुकेश सिंह चौहान सहित आसपास के थानों की पुलिस फोर्स को तुरंत तैनात किया गया।
 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×