Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरीश चौधरी ने गहलोत सरकार में मंत्री पद छोड़ने की जताई इच्छा, बोले- पंजाब में अधिक समय देना चाहता हूं

हाल ही में पार्टी आलाकमान ने हरीश चौधरी को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री हरीश ने कहा कि वह अपना मंत्री पद छोड़ना चाहते है।

03:21 PM Oct 27, 2021 IST | Desk Team

हाल ही में पार्टी आलाकमान ने हरीश चौधरी को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री हरीश ने कहा कि वह अपना मंत्री पद छोड़ना चाहते है।

राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता और प्रदेश की गहलोत सरकार मंत्री हरीश चौधरी का बड़ा बयान आया है। हाल ही में पार्टी आलाकमान ने हरीश चौधरी को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री हरीश ने कहा कि वह अपना मंत्री पद छोड़ना चाहते है।
Advertisement
हरीश ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी आलाकमान को अवगत करा दिया है। चौधरी पंजाब में संगठन को अधिक समय देना चाहते हैं ताकि एक बार फिर वहां कांग्रेस की सरकार बने।
‘’एक व्यक्ति एक पद’’ में विश्वास रखता हूं- हरीश चौधरी 
चौधरी ने कहा कि वह ‘‘’एक व्यक्ति एक पद’’ की विचारधारा में विश्वास रखते हैं और चाहते हैं कि पार्टी ने उन्हें जो नयी जिम्मेदारी दी है उसे समर्पित भाव से निभा सकें। अपनी इस सोच से उन्होंने पार्टी आलाकमान को अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, हमारे प्रदेश प्रभारी व मुख्यमंत्री इससे अवगत करा दिया है।’’ इसके साथ ही चौधरी ने कहा कि वह मंत्री पद से अपने इस्तीफे को लेकर किसी तरह के विवाद या अटकलबाजी को हवा नहीं देना चाहते।
आलाकमान को अवगत करा दिया है
उन्होंने कहा कि, ‘‘यह मेरी सोच है, जिससे मैंने पार्टी आलाकमान को अवगत कराया है।’’ उल्लेखनीय है कि पार्टी आलाकमान ने हाल में चौधरी को पंजाब के लिए प्रदेश प्रभारी बनाया है।
नई भूमिका के लिए तैयार, चीजें अब भी पकड़ में हैं
चौधरी ने कहा कि वह अपनी नयी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी से निभाना चाहते हैं। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं के बारे में चौधरी ने कहा कि वह बीते कुछ महीने से पंजाब में पार्टी संगठन को देख-समझ रहे हैं और उनके हिसाब से चीजें अब भी पकड़ में हैं और पार्टी बहुमत से सरकार बनाएगी।

गुजरात: PM मोदी की जगह अमित शाह ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में होंगे शामिल

दिल्ली में मौजूद चौधरी की बुधवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात हुई और उन्होंने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। हरीश चौधरी राज्य की बायतू सीट से विधायक हैं और अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार में राजस्व मंत्री हैं। उनकी गिनती राज्य के सबसे कद्दावर मंत्रियों में होती है। साथ ही उन्हें राहुल गांधी का भी करीबी माना जाता है। चौधरी का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि राज्य के गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल संभावित है।

Advertisement
Next Article