देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के मौके पर अपनों को भेजें ऐसे संदेश, प्रियजनों का दिल होगा खुश
11:00 AM Aug 07, 2024 IST | Simran Sachdeva
Hariyali Teej 2024: सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि पर हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। वहीं आज यानी 7 अगस्त को हरियाली तीज (Hariyali Teej 2024) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं बागों में झूला झूलती है। बता दें कि झूला तैयार करने का काम दो-चार दिन पहले ही शुरू हो जाता है।
Advertisement
इसके साथ ही सुहागन महिलाएं पूरे रीति-रिवाज के साथ माता पार्वती और भगवान शिव की अराधना करती हैं। इतना ही नहीं, अपने पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं इस दिन व्रत भी रखती हैं। इस खास मौके पर आप एक-दूसरे को संदेश भेज कर शुभकामनाएं दें। ऐसे में आप नीचे दी गए खास संदेश भेज सकते हैं जो आपके अपनों का दिल खुश कर देगा।
Advertisement
अपनों को भेजें ये संदेश
शिवजी की कृपा होगी
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब मनाएं मिलकर सब हरियाली तीज का त्योहार
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
Advertisement
हरियाली तीज का त्योहार है,
गुझियों की बहार है
पेड़ों पर पड़े हैं झूले
दिलों में सबके प्यार है...
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
आया तीज का त्योहार, सखियों हो जाओ तैयार
मेहंदी हाथों में रचा के, कर लो सोलह श्रृंगार
बारिश की बूंदे इस सावन में,
फैलाएं चारों ओर हरियाली
ये हरियाली का त्योहार ले जाए,
हरियाली तीज की बधाई
भगवान शिव की कृपा होगी
मिलता रहेगा मां पार्वती का आशीर्वाद
जब हम सब मिलकर मनाएंगे हरियाली तीज का पर्व
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकानाएं!
हाथों की मेहंदी खिली है, इसमें पिया का प्यार है
संग मिलकर गाओ गीत, तीज का त्योहार है
झूम उठते हैं दिल सभी के
हरियाली तीज गीतों के सरगम से
जुड़ जाते हैं टूटे संबंध
बस झूलों के बहानों से
आपको हरियाली तीज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
Advertisement

Join Channel