W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sidhu Moosewala के गाना 295 की हुई बिलबोर्ड 200 Chart में एंट्री

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के एक गीत ”295” ने वैश्विक बिलबोर्ड 200 की सूची में अपना स्थान बनाया है

06:05 PM Jun 17, 2022 IST | Desk Team

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के एक गीत ”295” ने वैश्विक बिलबोर्ड 200 की सूची में अपना स्थान बनाया है

sidhu moosewala के गाना 295 की हुई बिलबोर्ड  200 chart में एंट्री
Advertisement
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के एक गीत ”295” ने वैश्विक बिलबोर्ड 200 की सूची में अपना स्थान बनाया है, अपने दमदार गानों से ग्लोबर लेवल पर अपनी पहचान बनाने वाले दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसवाले के गानों को इंटरनेशनल लेवल पर सुना और पसंद किया जाता था. सिद्धू मूसवाले की फैंस फॉलोइंग देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक है. जिसके बाद उनके प्रशंसक इंटरनेट पर उन्हें याद कर रहे हैं।
वैश्विक बिलबोर्ड 200 की सूची में मूसेवाला के गीत ”295” ने 154वां स्थान हासिल किया
मूसेवाला का वास्तविक नाम शुभदीप सिंह है। उन्होंने भारत में अपने गीतों सो हाई, सेम बीफ द लास्ट राइड और जल्ट लिस्टन से प्रसिद्धि हासिल की।
इस सप्ताह के वैश्विक बिलबोर्ड 200 की सूची में मूसेवाला के गीत ”295” ने 154वां स्थान हासिल किया है।
Advertisement
इस सूची में अमेरिकी गायक केट बुश की रनिंग अप दैट हिल (ए डील विद गॉड) सबसे ऊपर है। इसमें हैरी स्टाइल्स, बैड बनी, लिजो, कैमिला कैबेलो, ईडी शीरेन और जस्टिन बीबर शामिल हैं।
Advertisement
यह गीत यूट्यूब और इसके संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब म्यूज़िक पर भी धूम मचा रहा है
Advertisement
295 के आधिकारिक वीडियो को मूसेवाला ने जुलाई 2021 में रिलीज़ किया था। यह गीत यूट्यूब और इसके संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब म्यूज़िक पर भी धूम मचा रहा है।
यूट्यूब पर, 295 गीत को सुनने वाले दर्शकों की संख्या दो करोड़ के करीब पहुंच गयी है। गीत शीर्ष 100 संगीत वीडियो ग्लोबल सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। मूसेवाला के एक अन्य गीत द लास्ट राइड के दर्शकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है और अब छठे स्थान पर पहुंच गया है। वीडियो को यूट्यूब पर 73 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।यट्यूब म्यूज़िक पर, 295 वैश्विक सूची में चौथे स्थान पर है।
पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी हत्या ने भारतीय फिल्म उद्योग और संगीत समुदाय को झकझोर कर रख दिया था। कई भारतीय कलाकारों ने सोशल मीडिया पर मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी थी।
इस सप्ताह की शुरुआत में, पंजाबी गायक को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम में याद किया गया।
Author Image

Advertisement
Advertisement
×