Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हर्ष लिंबाचिया को शहनाज गिल को छेड़ना पड़ा भारी, भारती ने पति को दी ऐसी मजेदार सजा

इसी बीच शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं रख पा रहे है। इस वीडियो में भारती-हर्ष बिग बॉस 13 से अपनी अलग पहचान बना चुकी शहनाज गिल के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है।

04:32 PM Apr 24, 2022 IST | Desk Team

इसी बीच शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं रख पा रहे है। इस वीडियो में भारती-हर्ष बिग बॉस 13 से अपनी अलग पहचान बना चुकी शहनाज गिल के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है।

कॉमेडी क्वीन कहलाने वाली भारती ने हाल ही में बेबी बॉय को जन्म दिया है।
हालांकि भारती घर पर अपने बच्चे के साथ समय बिताने की बजाय अपने प्रोफेशनल
कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए दोबारा काम पर लग गई हैं। भारती और उनके पति हर्ष
लिंबाचिया के साथ खूब मस्ती मजाक करती दिखाई देती है और फैंस इस कपल की मस्ती को
काफी एंजॉय भी करते है।

Advertisement

इन दोनों हर्ष और भारती कलर्स चैनल पर आने वाले अपने शो खतरा-खतरा को होस्ट
करते हैं और इस शो में आने वाले सेलेब्स के साथ खूब मस्ती-मजाक करते है। इसी बीच
शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस अपनी
हंसी पर कंट्रोल नहीं रख पा रहे है। इस वीडियो में भारती-हर्ष बिग बॉस 13 से अपनी
अलग पहचान बना चुकी शहनाज गिल के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो क्लिप काफी वायरल हो है। ये वीडियो
क्लिप
, हर्ष- भारती के द खतरा खतरा शोका है, जिस में हर्ष और
भारती के साथ ही शहनाज गिल भी नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हर्ष
,
मस्ती के मूड में हैं और धीरे से शहनाज को कंधे
से धक्का मारते हैं और कहते हैं-
कॉफी पीने चलें।
हर्ष के इस सवाल से शहनाज काफी अजीबोगरीब महसूस
करने लगती हैं। वहीं बैकग्राउंड में
दिल बेचाराटाइटल सॉन्ग प्ले
होता है।

हर्ष के शहनाज को धक्का देने पर पंजाब की कैटरीना यानि की शहनाज मजाक करते हुए
कहती है कि इसने छेड़ा मेरे को। इस बात को सुनते ही हर्ष थोड़ा मुस्कुराते हुए
कहते हैं कि
देखो झूठा इल्जाम
लगाओगी तो पक्का छेड़ूंगा मैं।
इतने में शहनाज
कहती हैं- दो पंजाब की लड़कियां हट्टी कट्टी
, चल मैं पतली हो गई थोड़ी सी तो ये मत सोचना कि जोर कम हो
गया।
इसके बाद भारती सिंह कहती
हैं-
और मैं तो पतली भी नहीं
हुई और मेरे में जोर भी पूरा है।
इस मजेदार वीडियो
को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बिग बॉस 13 से पूरे देश की चहेती बनीं शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा
है। चुलबुली शहनाज गिल
जहां भी जाती हैं महफिल लूट लेती हैं। बिग बॉस के होस्ट सलमान
खान संग भी शहनाज खास बॉन्ड शेयर करती हैं। हाल ही में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार
पार्टी में सलमान खान और शहनाज दोनों को स्पॉट किया गया था।

Advertisement
Next Article