W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana: जेल में बंद पति को छुड़वाने का झांसा देकर किया महिला के साथ किया दुष्कर्म

पति को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

08:16 AM Mar 31, 2025 IST | Himanshu Negi

पति को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

Advertisement
haryana  जेल में बंद पति को छुड़वाने का झांसा देकर किया महिला के साथ किया दुष्कर्म
Advertisement

हरियाणा के फतेहाबाद में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि रतिया क्षेत्र के एक युवक ने उसके पति को जेल से छुड़वाने का झांसा देकर पंजाब के जहनीर क्षेत्र के होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला पुलिस अधिकारी प्रियंका ने जीरो एफआईआर दर्ज कर पंजाब पुलिस को रिपोर्ट भेजी है।

भारत में महिला से दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना हरियाणा के फतेहाबाद क्षेत्र से सामने आ रही है। जहां पुलिस थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ रतिया क्षेत्र के एक युवक ने उससे कहा कि वह उसके पति को जेल से छुड़वाने में मदद करेगा। इस झांस में फंसाकर उसने पीड़िता के साथ पंजाब के जहनीर क्षेत्र के होटल में दुष्कर्म किया।

इस मामले में महिला पुलिस अधिकारी प्रियंका को जांच करने का जिम्मा मिला है जिसपर उन्होंने जीरो एफआईआर कर पंजाब पुलिस को आगे की जांच करने के लिए रिपोर्ट भेज दी है। शिकायत दर्ज करवाते समय, पीड़िता ने पुलिस को यह बताया कि उसका पति सितम्बर 2023 से पंजाब के जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि उसके पति पर रोड एक्सीडेंट से सम्बंधित केस दर्ज किया हुआ था। उसने यह भी बताया कि दिसंबर 2023 से उसके पति का दोस्त महिला को व्हाट्सप्प पर मैसेज करने लगा और उसने महिला को यह दिलासा दिलाया कि यह उसके पति को जेल से छुड़वाने में उसकी मदद कर सकता है। इसके बाद महिला और उसके बीच में रोजाना बात होने लगी। महिला ने यह आरोप लगाया कि वह महिला को पंजाब के जहनीर इलाके के होटल में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Toll Tax वृद्धि से Haryana की जनता पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ: रामपाल माजरा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2024 में जब उसका पति जेल से आज़ाद हुआ तो महिला ने युवक से मिलना बंद कर दिया था। पति का दोस्त होने की वजह से आदमी ने उसके घर में आना शुरू कर दिया था और उसको सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव डाला। बताया जा रहा है कि 17 और 18 मार्च के बीच आदमी के बड़े भाई ने महिला और आदमी के बीच हो रहे सारे कॉल रिकॉर्ड की डिटेल्स उसके पति के फ़ोन पर भेज दी, जिसके बाद पति ने पहले तो महिला को खूब मारा और उसके बाद उसको घर से निकाल दिया। अब महिला ने पुलिस थाने में उसके साथ हुए अन्याय की खबर दर्ज करवाई है और पुलिस आगे की कारवाई कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×