For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana: AAP ने INDIA गठबंधन को दिया झटका, पंजाब के बाद हरियाणा में भी किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

11:11 AM Jan 27, 2024 IST | Aastha Paswan
haryana  aap ने india गठबंधन को दिया झटका  पंजाब के बाद हरियाणा में भी किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

Haryana: लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में इंडिया गठबंधन को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था। वहीं अब हरियाणा में भी अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। हरियाणा में AAP नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर हम अकेले चुनाव लड़ेंगे।

Highlights

  • AAP ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
  • ममता बनर्जी ने भी दिया INDI गठबंधन को झटका
  • जींद में होगी बदलवा रैली

हरियाणा में अकले चुनाव लड़ेगी AAP

नेता सुशील गुप्ता ने कहा, कि लोकसभा चुनाव के संबंध में हमने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का रुख बता दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए हमारी पार्टी मजबूत हैं और हम गठबंधन में न रहकर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकते हैं। फिर भी अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।

पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर अकेले लडोगे चुनाव

इससे पहले india गठबंधन को तब झटका लगा जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था।

ममता बनर्जी ने भी अकेले चुनाव लड़ने का किया फैसला

AAP के अलावा अब TMC ने भी गठबंधन में शामिल न होकर एक और झटका दे दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बंगाल की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था। उन्होंने कहा कि वह बंगाल में सीटों का बटवारा नहीं करेंगी। CM ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है, कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा, लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हम अकेले ही BJP को हराएंगे।

जींद में बदलाव रैली का आयोजन

हरियाणा पर अपनी पकड़ बनाने के लिए AAP रैली करने जा रही है। AAP 28 जनवरी को जींद में प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला बार एसोसिएशन में राज्यसभा

सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा डॉ. सुशील गुप्ता निमंत्रण देने पहुंचे। गुप्ता ने कहा कि 28 जनवरी को होने वाली बदलाव महासभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×