W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana: यमुना में गंदा पानी छोड़ने वाले 11 नालों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए कार्य योजना तैयार

हरियाणा सरकार ने उन सभी 11 प्रमुख नालों में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक कार्य योजना तैयार की है जो उपचारित या अनुपचारित जल को यमुना नदी में सीधे छोड़ते हैं। स

11:55 AM Dec 29, 2022 IST | Desk Team

हरियाणा सरकार ने उन सभी 11 प्रमुख नालों में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक कार्य योजना तैयार की है जो उपचारित या अनुपचारित जल को यमुना नदी में सीधे छोड़ते हैं। स

haryana  यमुना में गंदा पानी छोड़ने वाले 11 नालों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए कार्य योजना तैयार
Advertisement
हरियाणा सरकार ने उन सभी 11 प्रमुख नालों में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक कार्य योजना तैयार की है जो उपचारित या अनुपचारित जल को यमुना नदी में सीधे छोड़ते हैं। सरकार ने राज्य विधानसभा को यह जानकारी दी। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा, ‘‘ इन नालों में प्रदूषण पर नियंत्रण होने से प्रदूषित पानी यमुना नदी में नहीं जाएगा, जिससे आगरा और गुरुग्राम की नहरें निकलती हैं।’’
Advertisement
हरियाणा सरकार ने एक समिति का किया गठन 
Advertisement
आगरा और गुरुग्राम नहरों में प्रदूषित पानी के संबंध में एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में यह बात कही। शर्मा ने बुधवार को सदन को बताया कि हरियाणा सरकार ने इस संबंध में एक समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल जिलों के विधायकों को इसका सदस्य व सदस्य सचिव बनाया गया है।
Advertisement
 नियमित रुप से की जाती है समीक्षा 
उन्होंने बताया कि इस समिति की पांच बैठकें हो चुकी हैं। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्य सचिव के स्तर पर इसकी नियमित रुप से समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि इस कार्य योजना के लागू होने से पिछले कुछ वर्षों में आगरा नहर के पानी की गुणवत्ता में सुधार आया है।
Author Image

Advertisement
Advertisement
×