टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आज दोपहर होगा हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग 3 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

12:42 PM Aug 16, 2024 IST | Yogita Tyagi

भारतीय चुनाव आयोग शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक बयान के अनुसार, चुनाव आयोग दोपहर के समय चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा का पूरा विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होने की संभावना है। राज्य में मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच हो सकता है। हालांकि, आम आदमी पार्टी भी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Advertisement

अगले कुछ दिनों में अधिकारी कर सकते हैं महाराष्ट्र का दौरा



चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इस महीने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था। अगले कुछ दिनों में अधिकारी महाराष्ट्र का दौरा भी कर सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने दो अन्य चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और एस.एस. संधू के साथ चंडीगढ़ में हरियाणा चुनावों की तैयारी की व्यापक समीक्षा की थी। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त होने वाला है। आयोग की दो दिन की समीक्षा यात्रा के दौरान, आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, सीपीआई (एम) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय लोक दल और जननायक जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने आयोग से मुलाकात की थी।

राजनीतिक पार्टियों ने उठाया ये मुद्दा



चुनाव आयुक्त से मुलाकात के दौरान राजनीतिक पार्टियों ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों का आयोजन, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पर्याप्त केंद्रीय बलों की तैनाती का मुद्दा उठाया था। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार, राज्य में 2.01 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें लगभग 1.06 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता हैं। उन्होंने आगे बताया कि राज्य में 4.52 लाख पहली बार अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा 2.55 लाख 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक और 1.5 लाख दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। 10,000 से अधिक मतदाता 100 साल से अधिक उम्र के हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article