Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Haryana में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 1 अक्टूबर को वोटिंग 4 को आएंगे नतीजे

04:35 PM Aug 16, 2024 IST | Pannelal Gupta

Haryana Assembly Elections: हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा तथा मतगणना चार अक्टूबर को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

Highlights

Haryana में विधानसभा चुनाव का ऐलान

Haryana Election Date 2024: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। हरियाणा के सभी सीटों पर चुनव एक ही चरण में होंगे। सभी 90 सीटों पर चनाव 1 अक्टूबर को होंगे जबकि चुनाव का परिणाम 4 अक्टूबर को आएंगे।

12 सितंबर तक दाखिल किए जा सकते नामांकन

हरियाणा मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव(Haryana Assembly Elections) के लिए अधिसूचना पांच सितंबर को जारी होगी तथा नामांकन 12 सितंबर तक दाखिल किए जा सकते हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 सितंबर होगी।

कुल 2.01 करोड़ मतदाता में 95 लाख महिलाएं

राजीव कुमार ने बताया कि मतदान एक चरण में एक अक्टूबर को होगा तथा चार अक्टूबर को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार हरियाणा के कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में 2.01 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 95 लाख महिलाएं हैं। हरियाणा में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इसका कार्यकाल तीन नवंबर को पूरा हो रहा है।

पिछले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा ने जननायक जनता पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी। हालांकि लोकसभा चुनाव में सीट साझेदारी को लेकर असहमति के बाद यह गठबंधन टूट गया था। बाद में भाजपा ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन के दम पर अपनी सरकार बचा ली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article