Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Haryana Assembly सत्र: कैबिनेट मंत्रियों ने सरकार की नीतियों का किया समर्थन

Haryana के विकास के लिए सरकार की नीतियों पर मंत्रियों ने जताया भरोसा

01:56 AM Mar 11, 2025 IST | IANS

Haryana के विकास के लिए सरकार की नीतियों पर मंत्रियों ने जताया भरोसा

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विधायकों ने अपनी राय रखी। इस दौरान हरियाणा के राज्यमंत्री गौरव गौतम और कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए सरकार की नीतियों का समर्थन व विपक्ष की आलोचना की।

राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में स्पष्ट रूप से सरकार का विजन रखा गया है, और इस पर सदन में सभी विधायकों ने अपनी-अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के विकास के लिए सभी ने अपने विचार साझा किए। एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक) मामले पर उन्होंने कहा कि यह एक पुराना मुद्दा है और इसका फैसला पहले ही हो चुका है।

सांसद शैलजा ने कांग्रेस में गुटबाजी को नकारा, भाजपा सरकार पर किया हमला

गौतम ने यह भी कहा कि हरियाणा की जनता की मांग के साथ राज्य सरकार खड़ी है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार पूरी तरह से उनके हित में काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी नेतृत्व निर्णय लेता है तो वह प्रधानमंत्री से मिलने के लिए तैयार हैं। विपक्ष के नेता के चुनाव पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी तक अपने नेता का चयन नहीं कर पाई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर गौतम ने कहा कि जब कांग्रेस अपने अंदर का फैसला नहीं कर पा रही है, तो वह जनता के लिए क्या कर पाएगी?

कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने दादूपुर नलवी मामले में जवाब नहीं आने पर प्रिविलेज मोशन लाने की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीति करती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर कदम प्रदेश के हित में उठाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग अपनी राजनीतिक सुविधा के हिसाब से जवाब चाहते हैं, जबकि सरकार वही जवाब देगी जो उचित है। एसवाईएल पर अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने इस मुद्दे पर काफी काम किया है। उन्होंने एसवाईएल को राज्य की जीवन रेखा बताते हुए कहा कि इसे मिलजुलकर सुलझाना चाहिए, ताकि हरियाणा का पानी का संकट हल हो सके।

Advertisement
Advertisement
Next Article