For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana: सोनीपत में खेली गई खूनी होली; गांव जठेड़ी में युवक की चाकू गोदकर हत्या

09:16 AM Mar 26, 2024 IST | Rakesh Kumar
haryana  सोनीपत में खेली गई खूनी होली  गांव जठेड़ी में युवक की चाकू गोदकर हत्या

हरियाणा के सोनीपत के गांव जठेड़ी में होली पर्व पर खूनी खेल खेला गया। युवक की घर के बाहर गली में चाकू से कई वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक राई औद्योगिक क्षेत्र में चाय की दुकान चलाता था। परिजनों को मामले का पता लगा तो मौके पर पहुंचे और राई थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक का भी आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।

 Highlights 

  • सोनीपत में खेली गई खूनी होली 
  • मोनू लग रहता था और वह अविवाहित था  
  • मोनू राई औद्योगिक क्षेत्र में चाय की दुकान चलाता था  

मोनू लग रहता था और वह अविवाहित था

गांव जठेड़ी निवासी जितेंद्र उर्फ मोनू (38) गांव में ही परिवार से अलग रहता था और वह अविवाहित था। जितेंद्र की मां कमलेश ने बताया कि सोमवार को परिवार होली की खुशियां मना रहा था। देर शाम गांव की महिला ने उन्हें बताया कि उनके बेटे जितेंद्र पर किसी ने हमला कर दिया है। जिस पर वह मौके पर पहुंची तो बेटा जितेंद्र अपने घर के बाहर गली में लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके गले समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार किए गए थे। उन्होंने मामले से राई थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद राई थाना प्रभारी उमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। हमलावर गांव का ही युवक बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

माली के पद पर कार्यरत सुरेंद्र ने आरोप लगाया था

हमले का शिकार हुए जितेंद्र का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर 1 मई 2023 को गांव के ही सुरेंद्र ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया था। दिल्ली वन विभाग में माली के पद पर कार्यरत सुरेंद्र ने आरोप लगाया था कि जितेंद्र उर्फ मोनू ने रंजिश के चलते उनके बेटे अंकित को 30 अप्रैल, 2023 की रात को कॉल कर धमकी दी थी। बाद में सुबह वह दूध लेने गए तो कार सवार जितेंद्र ने उन पर दो बार फायर किए थे। मोनू को पुलिस ने पकड़ा था। तब उसने रुपयों के लेनदेन में हमला करने की बात कबूल की थी। उस पर अन्य मुकदमे भी दर्ज थे।

मोनू राई औद्योगिक क्षेत्र में चाय की दुकान चलाता था

कमलेश ने बताया कि उनका बेटा जितेंद्र उर्फ मोनू राई औद्योगिक क्षेत्र में चाय की दुकान चलाता था। वह चाय के साथ गुटखा व सिगरेट आदि भी बेचता था। अब बेटे की हत्या कर दी गई है। गांव जठेड़ी में त्योहार के दिन युवक की हत्या किए जाने से मातम पसरा हुआ है। कुछ देर पहले तक सभी जहां रंग-गुलाल उड़ा रहा थे, वहां शाम को हत्या के बाद सन्नाटा पसर गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×