टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Haryana: नीलगाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, हादसे में 3 की मौत

11:39 AM Mar 14, 2024 IST | Yogita Tyagi

Haryana: हरियाणा के पलवल में स्तिथ चांदहट थाना अंतर्गत गांव डाढौता में एक कार का एक्सीडेंट हो गया। दरअसल अचानक कार के सामने एक नील गाय आ गई जिसको बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार तीनों युवकों की मौत हो गई और उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार सभी युवक फरीदाबाद गए हुए थे वह वहां से वापस अपने गांव लौट रहे थे। वापस गांव लौटते समय युवक गांव डाढौता के पास इस बड़े हादसे का शिकार हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गंभीर रूप से घायल युवक

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक पुनीत और हनी गांव गांव अलावलपुर में रहते हैं इसके अलावा मृतक युवक विपिन का गांव जनौली है। इसके साथ ही सभी साथियों में एक साथी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। अभी युवक की हालत में सुधार नहीं है, युवक का गांव अलावलपुर बताया जा रहा है।

रेवाड़ी में हुआ हादसा

इससे पहले हरियाणा के रेवाड़ी में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। हादसे में छह लोगों की मौत हुई थी तो, वहीं छह लोग घायल हुए थे। हादसे का शिकार हुए सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। सभी मृतक गाजियाबाद के रहने वाले थे। सूत्रों के मुताबिक, रेवाड़ी के गांव खरखड़ा के पास एक गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया था। गाड़ी में सवार लोग स्टेपनी बदल रहे थे, इसी दौरान एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हुई जबकि छह घायल हो गए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article