Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Haryana के CM आज ऐसे पढ़ाएंगे अफसरों को नैतिकता का पाठ

09:52 AM Jan 31, 2024 IST | NAMITA DIXIT
CM Manohar Lal Khattar

हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान गुरुग्राम (हिपा) की ओर से 31 जनवरी को दोपहर दो बजे हरियाणा (Haryana) पुलिस अकादमी मधुबन के हर्षवर्धन सभागार में मिशन कर्मयोगी हरियाणा कार्यक्रम के तहत नैतिकता सम्मेलन (एथिक्स कॉन्क्लेव) आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। साथ ही गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी मौजूद रहेंगे।

अधिकारियों की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया

कार्यक्रम में हरियाणा के सीनियर आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और एचसीएस स्तर के करीब 361 अधिकारी सहभागिता करेंगे।कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त अनीश यादव ने मंगलवार को अधिकारियों की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।

Advertisement

कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी

उपायुक्त ने एचपीए मधुबन से आईजी डॉ. राजश्री सिंह, एसपी करनाल शशांक कुमार सावन, मधुबन से एसपी पुष्पा खत्री के साथ तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्टाफ की ड्यूटियां भी लगा दी गईं हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, गुरुग्राम (हिपा) मिशन कर्मयोगी हरियाणा प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ये कार्यक्रम 20 नवंबर 2023 से शुरू हुआ था।

नैतिक व्यवहार, मूल्यों और सिद्धांतों के महत्व को सुदृढ़ करना

प्रशिक्षण पाठ्यक्रम मिशन कर्मयोगी हरियाणा (एमकेएच) का उद्देश्य हरियाणा सरकार के सभी कर्मचारियों और हित धारकों के साथ शासन में नैतिक व्यवहार, मूल्यों और सिद्धांतों के महत्व को सुदृढ़ करना है। हरियाणा सरकार अपने तीन लाख से अधिक कर्मचारियों के नैतिक प्रशिक्षण के लिए मिशन कर्मयोगी हरियाणा कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।

हरियाणा को देश में नैतिकता प्रशिक्षण में अग्रणी बनाया

यह किसी राज्य के सभी अधिकारियों को शामिल करने वाला पहला नैतिक प्रशिक्षण है। हरियाणा को देश में नैतिकता प्रशिक्षण में अग्रणी बनाया जा रहा है। हरियाणा के भविष्य के लिए तैयार, ईमानदार और नागरिक केंद्रित प्रशासन के इरादे को स्थापित करेगा।

CM मुख्य अतिथि नैतिकता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुरुक्षेत्र से दोपहर 1.15 बजे चलेंगे और 1.35 बजे मधुबन हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वह यहां दोपहर दो बजे बतौर मुख्य अतिथि नैतिकता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शाम को 4.30 बजे मधुबन से चलेंगे और 4.50 बजे बाईरोड करनाल पहुंचेंगे। शाम को पांच बजे वह यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article