Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Hariyana के CM Manohar Lal Khattar बोले- 7 दिसंबर से कुरूक्षेत्र में होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

10:01 PM Dec 05, 2023 IST | R.N. Mishra

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि वार्षिक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन सात से 24 दिसंबर तक कुरूक्षेत्र में होगा और इस वर्ष का साझेदार राज्य असम है। सीएम ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 17 दिसंबर को गीता यज्ञ और उसी दिन ब्रह्म सरोवर पर पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे।

Highlights Points

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सात दिसंबर को कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर के तट पर शिल्प और सरस मेले के साथ शुरू होगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कलाकार और शिल्पकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता महोत्सव के हिस्से के रूप में शहर फिर से आध्यात्मिकता, संस्कृति और कला के संगम का गवाह बनेगा। सीएम खट्टर ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) के मार्गदर्शन के बाद हरियाणा सरकार वर्ष 2016 से कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कर रही है। महोत्सव को पिछले सात वर्षों में शानदार सफलता और लोकप्रियता मिली है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का भी उद्घाटन करेंगे। यह संगोष्ठी 19 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें देश-विदेश के विद्वान तथा शोधार्थी भाग लेंगे। वे श्रीमद्भगवद गीता की शिक्षाओं से प्रेरित होकर विश्व शांति व सद्भाव के विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।

I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में Delhi नहीं जाएंगे CM Hemant Soren, चुनाव परिणामों पर कहा- जैसी मेहनत, वैसा परिणाम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article