Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा कांग्रेस चलाएगी डिजिटल सदस्यता अभियान,लाखों युवाओं को पार्टी से जोड़ने का मिशन

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि पार्टी राज्य में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ने के उदेश्य से 31 मार्च 2022 तक डिजिटल सदस्यता अभियान चलाएगी

04:34 PM Feb 03, 2022 IST | Desk Team

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि पार्टी राज्य में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ने के उदेश्य से 31 मार्च 2022 तक डिजिटल सदस्यता अभियान चलाएगी

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि पार्टी राज्य में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ने के उद्देश्य से 31 मार्च 2022 तक डिजिटल सदस्यता अभियान चलाएगी, तथा प्रत्येक सदस्य से पांच रूपये सदस्यता शुल्क लिया जाएगा।
Advertisement
कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाया गया एक व्यापक अभियान
कुमारी सैलजा ने  हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को सम्बोधित करते हुये यह जानकारी दी। हालांकि इस मौके पर हरियाणा में पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के लिए नियुक्त किए गए पार्टी अधिकारी और पूर्व सांसद तारा चंद भगौरा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी हरपाल ठाकुर और विपिन नेगी तथा डिजिटल सदस्यता प्रशिक्षण प्रभारी राहुल बल भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए गुरुवार को पंचकूला के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में डिजिटल सदस्यता भर्ती को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का डिजिटल सदस्यता अभियान एक व्यापक अभियान हैं जिससे बड़ी संख्या में आम जनता पार्टी से जुड़गी।
Advertisement
Next Article