टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Haryana Election: हरियाणा चुनाव से पहले AAP को झटका, नीलोखेड़ी से उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल

02:53 AM Oct 03, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका। आम आदमी पार्टी के करनाल की नीलोखेड़ी सीट से उम्मीदवार अमर सिंह ने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अमर सिंह के AAP छोड़ने और कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर प्रेस वार्ता में कहा, सिख समुदाय के अधिकांश लोगों ने उनसे (अमर सिंह) अपील की कि वे उन्हें वोट देना चाहते हैं, लेकिन अभी, वे भाजपा को किसान विरोधी, दलित विरोधी, पिछड़ा वर्ग विरोधी और और जवान विरोधी होने के लिए सबक सिखाना चाहते हैं। चुनाव से कुछ दिन पहले, चुनाव के सबसे महत्वपूर्ण समय में, उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने और आप की उम्मीदवारी से हटने का फैसला किया है।

Advertisement

Highlights

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आगे बताया कि अमर सिंह और उनके सभी साथियों ने फोन कर बताया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को बिना किसी शर्त के समर्थन देना चाहते हैं। इसके साथ ही अमर सिंह आम आदमी पार्टी से अलग होना चाहते हैं।

क्यों छोड़ दिया मैदान?

आम आदमी पार्टी ने करनाल की नीलोखेड़ी सीट अमर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। आप प्रत्याशी ने अमर सिंह कांग्रेस की तरफ से नियुक्त किए विशेष प्रभारी प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में सदस्यता ली। प्रदेश में वोटिंग होने से पहले ही आप कैंडिडेट के मैदान से हटने से पार्टी को झटका लगा है। अमर सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर बाजवा ने उनका स्वागत किया और कहा कि सिख समुदाय के अधिकांश लोगों ने अमर सिंह अपील की थी कि वे उन्हें वोट देना चाहते हैं, लेकिन अभी वे बीजेपी को किसान विरोधी, दलित विरोधी, पिछड़ा वर्ग विरोधी और जवान विरोधी होने का सबक सिखाना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने आप में शामिल होने का फैसला लिया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article