Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Haryana Elections: चुनाव में लोगों का दिख रहा उत्साह, सुबह 11 बजे तक 22.70% मतदान

12:49 PM Oct 05, 2024 IST | Pannelal Gupta

Haryana Elections: हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ और 11 बजे तक 22.70% मतदान हुआ। जबकि पहले दो घंटों में 9.53 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में विधानसभा चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, हरियाणा में 20 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से जारी है।

Highlights

90 सीटों पर 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदान

हरियाणा में 90 सीटों पर आज हो रहे विधानसभा चुनाव का प्रतिशत यह तय कर देगा कि वोटरों का रुख किस पार्टी की ओर ज्‍यादा है। शुरुआती 4 घंटों में हरियाणा की 90 सीटों पर 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के लिए लोगों में काफी उत्साह भी दिख रही है। हरियाणा में 2 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान में हिस्सा ले रहे है। इस बार हरियाणा में दिलचस्प मुकाबला है। सत्ताधारी दल भाजपा राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए मैदान में उतरेगी, वहीं कांग्रेस लंबे समय बाद राज्य की सत्ता में वापसी की उम्मीद में है।

Advertisement

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की लोगो से मतदान करने की अपील

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है। मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एम. एल. खट्टर ने करनाल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोगों से भी मतदान करने के लिए अपील की। मनु भाकर ने अपने माता-पिता के साथ झज्जर जिले के गोरिया गांव में मतदान किया।

हरियाणा चुनाव के प्रमुख आकड़े

हरियाणा में इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इस बार कांग्रेस पार्टी ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने से चूकने वाली पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से अपना उम्मीदवार बनाया है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल के अनुसार 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं, जिनमें 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और 467 ‘थर्ड जेंडर’ के मतदाता हैं। 8,821 मतदाता सौ वर्ष से अधिक उम्र के हैं। कुल 1031 उम्मीदवारों में से 101 महिलाएं हैं, जबकि 464 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article