Haryana: पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा- आदमपुर उपचुनाव जीतेगा इनेलो प्रत्याशी
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने दावा किया कि प्रदेश के आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में इनेलो के उम्मीदवार की जीत निश्चित है।
06:49 PM Sep 02, 2022 IST | Desk Team
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने दावा किया कि प्रदेश के आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में इनेलो के उम्मीदवार की जीत निश्चित है।चौटाला ने कहा कि इनेलो 25 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल का सम्मान दिवस समारोह फतेहाबाद में आयोजित कर रहा है जिसमें देश एवं प्रदेश के कई नेताओं के भाग लेने की संभावना है।
Advertisement
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला शुक्रवार को जींद की जाट धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि इनेलो जिला परिषद से लेकर सरपंच व पंच का चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नही है। भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार प्रदेश को दोनों हाथों से लूटने में लगी हुई है।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में इस सरकार ने गदर मचाया हुआ है, नौकरियों की बोली लगी हुई है।उन्होंने दावा किया कि 2024 में हरियाणा प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी।
Advertisement