Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा के तापमान में गिरावट, कई हिस्सों में बारिश के आसार

09:17 AM May 12, 2024 IST | Aastha Paswan

Haryana: मई के महीने में जहां एक तरफ प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ करती थी, वहीं आज मौसम अपने मिजाज बदल रहा है। बता दें हरियाणा में मौसम में हुए बदलाव के बाद मौसम विभाग ने आज भी कई हिस्सों में बारिश के आसार बताए हैं। वहीं, कुछ हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Highlights

मौसम बदल रहा है मिजाज

हरियाणा में शुक्रवार को हुए मौसम में बदलाव के बाद आज भी मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई इलाको में धूल भरी आंधी के भी आसार बने हुए हैं। हालांकि मौसम में हुए बदलाव से जहां आम जनता को गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों के लिए मौसम में बदलाव दिक्कतों को उत्पन्न कर रहा है।

Advertisement

शुक्रवार को आंधी से गिरे पेड़

हरियाणा में शुक्रवार को आई आंधी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनकर सामने आई थी। जहां अकेले पानीपत जिले में ही वन विभाग के अनुसार 1500 से ज्यादा पेड़ गिर गए। वहीं, गांवों और शहर को मिलाकर 2141 खंभे टूटकर गिर गए जिससे कई गांवों की बिजली प्रभावित रही।

आज भी कई हिस्सों में बारिश के आसार

मौसम में परिवर्तन के साथ ही शुक्रवार रात को हुई वर्षा से तापमान में गिरावट हुई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट हुई। वहीं, 12 मई को भी प्रदेश में अभी वर्षा के आसार है। धूल भरी आंधी चलने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।

बंगाल की खाड़ी से उठे विक्षोभ से मौसम में बदलाव

बंगाल की खाड़ी से उठ पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार शाम को मौसम में बदलाव दर्ज किया गया। इसके कारण कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। लोगों को इससे दिक्कत भी हुई। हिसार का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री था तो वर्षा के चलते नीचे गिरकर 37.4 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। जबकि 12 मई को हरियाणा प्रदेश में फिर से कई जगह पर वर्षा हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article