टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हरियाणा को मुख्यमंत्री नहीं, चला रहे अधिकारी : दिग्विजय चौटाला

NULL

12:41 PM Feb 03, 2018 IST | Desk Team

NULL

जींद : चुनावी साल में राजनीतिक गलियारों से इनेलो-भाजपा के गठबंधन को लेकर लग रहे कयासों पर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने पूरी तरह से विराम लगाते हुए कहा है कि जिस पार्टी ने बंसीलाल की पीठ में छुरा घोपा था, उस पर कतई भी विश्वास नहीं किया जा सकता। खासकर भाजपा के मौजूदा नेतृत्व में तो गठबंधन के बारे में सोचना भी जुर्म है। ऐसे में हरियाणा के अंदर भाजपा से गठबंधन को लेकर इनेलो को लेकर जो बातें उड़ाई जा रही है, वे महज हवा में ही रह जाएगी। हरियाणा की जनता भाजपा सरकार के नकारा शासन और खुद की बजाय अधिकारियों की गाइड पर चलने वाले मुख्यमंत्री से तंग आ चुकी है और उसकी उम्मीद पूरी तरह से इनेलो पर टिकी हुई है।

अगर प्रदेश को अधिकारी ही चलाएंगे तो फिर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का यहां क्या काम। उनको हरियाणा अधिकारियों के भरोसे छोड़कर हरिद्वार में जाकर गाय का पाठ और गीता का जाप करने के लिए चले जाना चाहिए। क्योंकि हरियाणा को मुख्यमंत्री नहीं, केवल अधिकारी चला रहे है। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ये वक्तव्य शुक्रवार को जींद पार्टी कार्यालय में पत्रकार वात्र्ता के दौरान कहे। इस मौके पर इनेलो के जिला प्रधान कृष्ण राठी, उपप्रधान कृष्ण मिढ़ा, इनसो जिला प्रधान अनुराग खटकड़, गुरदीप सांगवान, सोनू गुलिया आदि इनेलो के कार्यकत्र्ता मौजूद थे। दिग्विजय चौटाला ने मौजूदा भाजपा सरकार को झूठ की पुरोधा बताते हुए कहा कि छात्रों के हितों के लिए चुनाव जरूरी है।

इसके लिए इनसो ने एक साल पहले जब आंदोलन छेड़ा और इसके मार्फत सरकार के आंख-कान खोलने के लिए विश्वविद्यालयों की तालाबंदी की गई तो उस समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनके मधुर भाषी शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने आश्वासन दिया कि छात्र संघ चुनाव को बहाल किया जाएगा। इसके लिए भाजपा सरकार ने गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय के वीसी टंकेश्वर के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन भी किया गया। इस कमेटी को दो माह के दौरान अपनी रिपोर्ट तैयार करनी थी। किंतु कमेटी के निठलेपन का जो रूख सामने आया है, उसके नतीजन यह बात साफ हो गई है कि सरकार छात्र संघ चुनाव को लेकर कतई भी गंभीर नहीं है।

इसलिए अब इनसो छात्रों के हितों के लिए निर्णायक लड़ाई लडऩे जा रही है। इनसो ने फैसला किया कि 16 फरवरी को गुरू जम्बेश्वर विश्वविद्यालय में हड़ताल शुरू की जाएगी। इस हड़ताल में प्रदेश भर के छात्र जमा होकर अपने हकों का हिसाब इस नकारा सरकार से मांगने का काम करेंगे। यह हड़ताल तब तक चलेगी, जब तक छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं हो जातेे। मधुरभाषी शिक्षा मंत्री जिनकी नीति और नीयत ठीक नहीं है, उनको जगाने के लिए इनसो 1200 कॉलेजों में दस्तक देकर छात्रों को एकजुटता के लिए खड़े होने का आह्वान कर रही है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– संजय शर्मा

Advertisement
Advertisement
Next Article