टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Haryana: JJP के बागी विधायक रामकरण काला ने थामा कांग्रेस का दामन

10:45 PM Aug 21, 2024 IST | Shubham Kumar

Ram Karan Kala: हरियाणा में एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (जजपा) को झटका देते हुए बागी विधायक रामकरण काला ( Ram Karan Kala ) बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

Highlights:

Advertisement

शाहबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक काला अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान तथा रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। पार्टी में उनका स्वागत करते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि रामकरण काला ने सही समय पर सही फैसला लिया है क्योंकि कांग्रेस हरियाणा में सत्ता में वापसी करने के लिए तैयार है।

फायदेमंद साबित होगा और कांग्रेस की सरकार बनाने में मददगार- दीपेंद्र हुड्डा

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, ‘‘यह निर्णय आगामी चुनावों में फायदेमंद साबित होगा और कांग्रेस की सरकार बनाने में मददगार बनेगा। अन्य दलों के कई नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने और लोगों द्वारा हमारे कार्यक्रमों का समर्थन करने से यह साफ है कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर है। कांग्रेस राज्य में सरकार बनाएगी।’’ काला ने कहा कि कांग्रेस राज्य में ‘‘लोगों की आवाज’’ बनकर उभरी है और लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने और कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रहे हैं।

पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहे- उदय भान

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान भाजपा और जजपा के कई नेता उनकी पार्टी में शामिल हुए हैं। भान ने कहा, ‘‘पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और भाजपा और जजपा ने राजनीतिक आधार खो दिया है। अब जनता एक अक्टूबर  का बेसब्री से इंतजार कर रही है ताकि भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन सके।’’

पार्टी के बयान के अनुसार, काला के साथ विजय यादव (आम आदमी पार्टी, गुरुग्राम के उपाध्यक्ष) और नछत्तर सिंह नैन (जेजेपी के जिला उपाध्यक्ष) जैसे कई अन्य नेता भी कांग्रेस में शामिल हुए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article