देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Haryana Job: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने युवाओं को दिया तौहफा, निकाली बंपर भर्तियां
10:37 AM Jan 09, 2024 IST | Aastha Paswan
Haryana Job: जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है, वैसे ही हरियाणा सरकार कई कार्यों में जुट गई है। चुनावों से पहले हरियाणा सरकार ने बेरोजगारी पर वार करते हुए बंपर भर्तियां निकाली हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के बाद अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम में कच्ची भर्तियां निकाली जा रही है।
Advertisement
Highlights
Advertisement
- लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने युवाओं को दिया तौहफा
- हरियाणा में निकली बंपर भर्तियां
- प्रदेश के लिए चपरासी से JE तक के पद

प्रदेश में निकली बंपर भर्तियां
पिछले 9 सालों में हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से हरियाणा सरकार 1 लाख 10 हजार नौकरियां दे चुकी है। इसके अलावा, 60 हजार नौकरियां पाइपलाइन में हैं। अनुबंध आधार पर कार्यरत 1.08 लाख से अधिक मैनपावर को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया गया है। हालांकि, निगम के लिए कोई पक्की भर्ती नहीं निकली है। दो प्रकार की भर्तियों में हरियाणा के लिए 28 और विदेश के लिए 41 श्रेणियां शामिल हैं। इनके लिए 10 और 14 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसके अलावा अनुबंध आधार पर 17,785 नए कर्मी भर्ती किए गए हैं।
Advertisement

चपरासी से JE तक के पद
हरियाणा के अलग-अलग विभागों और स्थानों के लिए आयोग ने JE, शिफ्ट अटेंडेंट, फायरमैन, कानूनी सहायक, रेडियोग्राफर, डेस्क सहायक, एलडीसी, रोडवेज कंडक्टर, कुक, चौकीदार, ब्लाक क्लस्टर कोर्डिनेटर, चपरासी, सफाई कर्मी, हेल्पर, क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट के लिए आवेदन मांगें हैं।
Advertisement

Join Channel