W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हरियाणा भूस्खलन: एक और व्यक्ति के फंसे होने की संभावना, सोमवार तक जारी रहेगा बचाव अभियान

हरियाणा में भिवानी जिले के दादम खनन स्थल पर रविवार को दूसरे दिन भी बचाव अभियान जारी रहा, जहां एक दिन पहले भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई थी।

02:03 PM Jan 02, 2022 IST | Desk Team

हरियाणा में भिवानी जिले के दादम खनन स्थल पर रविवार को दूसरे दिन भी बचाव अभियान जारी रहा, जहां एक दिन पहले भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई थी।

हरियाणा भूस्खलन  एक और व्यक्ति के फंसे होने की संभावना  सोमवार तक जारी रहेगा बचाव अभियान
Advertisement
हरियाणा में भिवानी जिले के दादम खनन स्थल पर रविवार को दूसरे दिन भी बचाव अभियान जारी रहा, जहां एक दिन पहले भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई थी। उप मंडलीय मजिस्ट्रेट मनीष फोगाट ने खनन स्थल पर कामगारों का रिकॉर्ड रखने वाले रजिस्टर का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘कम से कम एक और व्यक्ति के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है।’’
Advertisement
कुछ और लोगों के फंसे होने की संभावना 
उन्होंने हेल्पर का काम करने वाले कुछ और लोगों के फंसे होने की संभावना से इंकार नहीं किया, क्योंकि हो सकता है कि उनका रिकॉर्ड नहीं रखा गया हो। फोगाट ने कहा, ‘‘बचाव कार्य सोमवार दोपहर तक जारी रहने की संभावना है।’’ उन्होंने कहा कि बड़ी चट्टानों को हटाने में कुछ समय लगेगा। फोगाट ने कहा कि घटना में चार लोगों की मौत के अलावा कम से कम दो लोग घायल हो गए।
शनिवार सुबह करीब नौ बजे हुए भूस्खलन के बाद पुलिस ने बताया था कि करीब आधा दर्जन डंपर ट्रक और कुछ मशीन मलबे में दब गईं। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और सेना सहित कई बचाव दलों को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को आस-पास के जिलों से क्रेन, दमकल और अन्य मशीन लाने के निर्देश जारी किए थे ताकि मलबे को हटाया जा सके और इसके नीचे दबे लोगों को निकाला जा सके।
Advertisement

हरियाणा : भिवानी में पहाड़ खिसकने से 10 वाहन दबे, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Advertisement
Author Image

Advertisement
×