Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा में सियासी हलचल तेज, BJP ने तैयार की उम्मीदवाओ की लिस्ट!

12:26 PM Mar 01, 2024 IST | Aastha Paswan

Haryana Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में BJP की बैठक हुई है। इस दौरान संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की गई।  BJP नेता अभिमन्यु ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इतिहास दोहराया जाएगा। पिछली बार हमने 10 सीटें जीती थीं, फिर से लोगों ने मोदी सरकार को सत्ता में लाने का फैसला किया है।

Highlights

हरियाणा राज्य चुनाव समिति की बैठक

Haryana: लोकसभा चुनाव 2024 के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं,. ठीक वैसे-वैसे सभी दल अपनी तैयारियों में तेजी ला रहे हैं। इस बीच हरियाणा BJP ने गुरुवार को अपनी राज्य चुनाव समिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की है। शॉर्ट लिस्ट किए गए नाम पार्टी हाईकमान को भेजे जाएंगे।

Advertisement

लिस्ट में दिए गए नाम

BJP ने विश्वास जताते हुए कहा, कि 2019 के आम चुनाव का प्रदर्शन फिर से दोहराया जाएगा और राज्य की सभी 10 सीटों पर कमल खिलेगा। सूत्रों द्वारा मिली जारकारी के अनुसार मौजूदा सांसदों के अलावा, पार्टी नेता कुलदीप बिश्नोई, अभिमन्यु, योगेश्वर दत्त, अशोक तंवर, दिवंगत रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया, ओपी धनखड़ और विपुल गोयल हरियाणा की लोकसभा सीटों के दावेदारों में से हैं।

क्या है 2019 का आंकड़ा?

BJP जेपी ने 2019 में हरियाणा की सभी 10 संसदीय सीटें जीती थीं। अंबाला लोकसभा सीट पिछले साल सांसद रतन लाल कटारिया की मौत के बाद से खाली है। BJP ने 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ गठबंधन किया था, क्योंकि वह 90 सदस्यीय राज्य में साधारण बहुमत से कम हो गई थी। हालांकि, हाल के महीनों में BJP और JJP दोनों का कहना है, कि वह सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

BJP ने विपक्ष पर साधा निशाना

अभिमन्यु ने आगे कहा, कि मुख्यमंत्री और हमारे प्रभारी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि सभी 10 सीटों पर कमल खिलेगा। वहीं BJP नेता सुधा यादव ने कहा, कि इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी सभी 10 सीटों के लिए तैयारी कर रही है। वहीं अभिमन्यु ने कांग्रेस-आम आदमी पार्टी गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि शून्य और शून्य शून्य के बराबर है। शून्य को शून्य से गुणा करने पर शून्य होता है।

BJP ने किया सभी 10 सीटें जीतने का दावा

बता दें दिल्ली में राज्य चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक को BJP अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में की गई थी। इस बैठक में CM मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब और अन्य वरिष्ठ नेता ने शिरकत की। बैठक के बाद दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए हरियाणा के वरिष्ठ अध्यक्ष नायब सिंह सैनी नेता अभिमन्यु ने जानकारी देते हुए कहा, कि लोकसभा चुनाव में इतिहास दोहराया जाएगा। पिछली बार हमने 10 सीटें जीती थी। हरियाणा के लोगों ने एक बार फिर मोदी सरकार को सत्ता में लाने का फैसला किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article