W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने जताई हत्या की आशंका

05:11 PM Jan 06, 2024 IST | Yogita Tyagi
haryana  विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान  पिता ने जताई हत्या की आशंका
Advertisement

Haryana: फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में एक विवाहिता द्वारा कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। वहीं, विवाहिता के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतका काजल जिसकी उम्र करीब 20 साल है, सुभाष कॉलोनी में रहती थी और महज 11 महीने पहले उसने शिवम नामक युवक से प्रेम विवाह किया था।

  • बल्लभगढ़ में विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है
  • विवाहिता के पिता ने हत्या की आशंका जताई है
  • मृतका काजल सुभाष कॉलोनी में रहती थी
  • महज 11 महीने पहले मृतका की शिवम नामक युवक से प्रेम विवाह हुआ था

पिता ने हत्या की आशंका जताई

काजल के पिता जयचंद के मुताबिक शुक्रवार रात को उन्हें बेटी की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो शव को जमीन पर रखा गया था और गले पर फांसी लगाने का निशान भी नहीं दिख रहा था। जयचंद ने आशंका जताई है कि काजल की ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर हत्या कर दी है। आदर्श नगर थाना के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाएं। उन्होंने कहा कि मामले में फिलहाल भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×